फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime in pilibhit

शहर में ढाई किलोमीटर घूम ली तिरंगा यात्रा, तब रोककर किए 17 गिरफ्तार

Mon, 27 Jan 2020 08:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
crime in pilibhit
पीलीभीत। गणतंत्र दिवस पर बिना अनुमति निकाली जा रही तिरंगा यात्रा को पुलिस ने रोक दिया। वीर हिंदू युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 17 को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया। बैंडबाजा पार्टी की लाउडस्पीकर लगी ठेली समेत सात वाहन सीज किए गए। शहर में करीब ढाई किलोमीटर घूमने के बाद यह कार्रवाई हो सकी।
विज्ञापन

दो साल पहले कासगंज में बिना अनुमति तिरंगा यात्रा निकाले जाने के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद से तिरंगा यात्रा को लेकर शासन-प्रशासन के सख्त निर्देश हैं। रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर वीर हिंदू युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर रविंद्र सिंह की अगुवाई में शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। गाजे-गाजे के साथ युवा इसमें शामिल हुए। असम रोड चौराहा से शुरू हुई यात्रा शहर के मुख्य रास्तों से होती हुई ठेका पुलिस चौकी के पास पहुंच गई। उस वक्त अफसर पुलिस लाइन के कार्यक्रम में व्यस्त थे। बाद में खबर मिलने पर सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। तिरंगा यात्रा निकाल रहे युवाओं से अनुमति पत्र मांगा गया तो वे कुछ नहीं दिखा सके। इसके बाद कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तारी शुरूकर दी। 17 लोगों को मौके से पकड़ा गया। जबकि सात वाहन भी कब्जे में लेकर सीज कर दिए। पुलिस की कार्रवाई देख तमाम युवा भाग गए। सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पूरे मामले की जानकारी जुटाई। एहतियातन टीम के साथ अधिकारियों ने शहर का भ्रमण किया।
विज्ञापन

पकड़ते ही मांगी माफी
बिना अनुमति तिरंगा यात्रा निकालते पकड़े गए युवकों का कोतवाली पहुंचते ही जोश ठंडा पड़ गया। खुद को कार्रवाई से बचाने के लिए वे माफी मांगते नजर आए। एक पदाधिकारी ने तो यह भी कह दिया कि साहब..बच्चा समझकर माफ कर दीजिए, दोबारा ऐसा नहीं करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका हुआ चालान
वीर हिंदू युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर रविंद्र सिंह (निवासी अंबेडकर पार्क), पकड़िया के विनय कुमार, सुनगढ़ी के शशांक सक्सेना, अंबेडकर पार्क के महेश, वीरेंद्र सागर, योगेश कुमार, विक्रम कुमार शर्मा, अजीत सिंह और पवन सिंह, खरुआ (जहानाबाद) के विशाल और रोहित, नौगवां पकड़िया के महेश, आवास विकास कॉलोनी निवासी अनमोल त्रिपाठी व आकाश कुमार, नकटादाना कॉलोनी के शुभम कुमार, मनीष यादव, चिड़ियादाह गांव निवासी शाने आलम।
छुटभैये पहुंच गए छुड़ाने, लौटे बैरंग
पकड़े गए युवकों को छुड़ाने के लिए कुछ छुटभैये नेता कोतवाली पहुंच गए। वहां पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी मौजूद थे। उन्होंने जैसे ही पकड़े गए युवकों को छुड़ाने के लिए बातचीत शुरू की, अफसरों ने सख्ती दिखाते हुए कानून का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया। इसके बाद छुटभैये बैकफुट पर आ गए और कोतवाली से निकलने में ही भलाई समझकर चले गए।

बिना अनुमति तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। पकड़े गए युवकों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया, जबकि वाहन सीज किए गए हैं। -धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed