{"_id":"5dd3c3768ebc3e54ba582356","slug":"crime-in-pilibhit-pilibhit-news-bly3846154132","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब लगाकर दुकान से 1.27 लाख नकदी, दवाएं चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकब लगाकर दुकान से 1.27 लाख नकदी, दवाएं चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। चोरों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दे डाली। मुख्य बाजार से सटे इलाके में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी की दुकान में नकब लगाकर 1.27 लाख रुपये और दवाएं चोरी हो गईं। दूसरी ओर मोहल्ला छोटा खुदागंज में जिला निर्वाचन कार्यालय की वरिष्ठ सहायक महबूब जहां के मकान के मेनगेट का ताला चोर तोड़कर नकदी-जेवरात समेत तीन लाख कीमत का सामान समेट ले गए। महबूब जहां ममेरी बहन की बरात में शामिल होने के लिए परिवार के साथ रिश्तेदारी में गई थीं। पुलिस ने दोनों स्थानों का मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। व्यापारी नेता ने चोरी की तहरीर नहीं दी।
मोहल्ला पकड़िया निवासी व्यापारी नेता निजामुद्दीन अंसारी की मेडिकल एजेंसी नीबू मंडी में है। एजेंसी पर दो दिन का कैश 1.27 लाख रुपये गल्ले में रखा था। सोमवार रात साढ़े आठ बजे रोजाना की तरह उन्होंने दुकान बंद की। मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश था। रात में दुकान के पिछले हिस्से में नकब लगाकर दुकान के अंदर प्रवेश कर गए और गल्ले में रखे 1.27 हजार रुपये और दवाएं चोरी कर ले गए। दुकानदार के अनुसार चोर एजेंसी से कई महंगे इंजेक्शन भी निकाल ले गए। मंगलवार दोपहर उनका बेटा अलाउद्दीन दुकान में रखी 1.27 लाख की नकदी लेने के पहुंचा। मेनगेट का ताला खोलकर अंदर पहुंचते उसने देखा कि वहां सामान बिखरा पड़ा था और नकदी गायब थी। चोरी के शोर पर तमाम व्यापारी जमा हो गए और लगातार बाजार में चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताई। व्यापारियों ने चोरी में चौकीदार की भूमिका को भी संदिग्ध बताया। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की और चोरी के जल्द खुलासे का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत कराया गया।
दूसरी घटना मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी महबूब जहां के घर हुई। इनके पति बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक है। उनकी तैनाती ललितपुर में है, वह वहीं रहते हैं। महबूब जहां अपने घर दो बेटों के साथ रहती हैं। 16 नवंबर की शाम वह ममेरी बहन की शादी शामिल होने के लिए बेटों के साथ मकान में ताला लगाकर अमरिया गई थीं। चोर मेनगेट का ताला तोड़कर 50 हजार की नकदी, ढाई तोला सोने के जेवरात समेत तीन लाख का सामान चोरी कर ले गए। पड़ोसियों ने सोमवार देर शाम उनके मकान के टूटे ताले और बिखरा सामान देखा तो हड़कंप मच गया। काफी लोग जमा हो गए। पड़ोसियों ने उनको मकान में चोरी होने की सूचना दी। वह अमरिया से घर लौटीं और सामान चेक किया। फिर पुलिस को सूचना दी। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
दो स्थानों पर चोरी हुई हैं। मौका मुआयना करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश कोतवाल को दिए गए हैं। पुराने चोरों की भी पड़ताल कराई जा रही है। - धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी