फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime in pilibhit

कोतवाली पुलिस की विवेचना पूरी, चार्जशीट की तैयारी

Tue, 05 Nov 2019 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
crime in pilibhit
पीलीभीत। सिटी डाकघर की बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा करने के मामले में दर्ज एफआईआर की विवेचना कोतवाली पुलिस पूरी कर चुकी है। अब इसमें अधिकारियों से विचार विमर्श किया जा रहा है। जल्द ही पुलिस इस मामले में चार्जशीट दायर करेगी।
विज्ञापन

घटना दस जुलाई की रात की है। कोतवाली क्षेत्र में बरेली गेट के पास सिटी डाकघर की 650 गज जमीन पर रसूखदारों ने अवैध कब्जा करने की कोशिश की थी। चहारदीवारी को जेसीबी से ढहाने के बाद रसूखदार इस पर काबिज भी हो गए थे। दूसरे दिन डाक विभाग के अधिकारियों से शिकायत मिलने पर पुलिस हरकत में आई और रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें जहानाबाद चेयरमैन ममता गुप्ता के पति दुर्गाचरन गुप्ता उर्फ अन्ना, उनका बेटा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लोकेश गंगवार, पूर्व में जिले में तैनात रहे एक आईएएस अफसर के करीबी कहे जाने वाले लखनऊ के पारसमणि समेत 17 लोग आरोपी बनाए गए थे। मामले में पुलिस लाखों का मलवा चोरी कर बेचने वालों का पता नहीं लगा सकी। न ही मलवा खरीदने वाले कबाड़ी तक पुलिस पहुंची। मामला रसूखदारों से जुड़ा होने के कारण पुलिस पर विवेचक की शिकायतें की जाती रहीं। इस मामले में विवेचना पूरी कर ली गई है। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी चल रही है। इसको लेकर अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। जल्द कार्रवाई पूरी कर गति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed