फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime in pilibhit

सुलह का बनाया दबाव, महिला पुजारी को धमकाया

Fri, 25 Oct 2019 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
crime in pilibhit
पीलीभीत। पूर्व में दर्ज कराई गई धोखाधड़ी की एफआईआर में समझौता करने का दबाव बनाते हुए आरोपी ने महिला पुजारी से धक्का-मुक्की की। सुलह न करने पर उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। भीड़ जमा होने पर आरोपी भाग गए। सीओ सिटी से शिकायत के बाद सुनगढ़ी पुलिस ने एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हमला, गाली गलौज और धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला मोहम्मद फारूख निवासी मंजू मिश्रा (58) पत्नी स्वर्गीय कृष्ण कुमार मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह इनायतगंज मोहल्ला स्थित आदर्श श्रीगंगा मंदिर की महंत और इंतजामिया हैं। उन्होंने पूर्व में मोहल्ला फैजुल्ला खां निवासी निखिल मित्तल के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई थी। महिला का आरोप है कि निखिल मित्तल ने स्वयं को मंदिर कमेटी का प्रबंधक बताकर दुकानों की रसीदें छपवाकर किराया वसूली की। इसको लेकर उनकी रंजिश चल रही है। बृहस्पतिवार सुबह 10:30 बजे वह मंदिर में वह भोग की तैयारी कर रही थीं। निखिल मित्तल अज्ञात साथी के साथ आकर गाली गलौज करने लगा। उन पर सुलह का दबाव बनाया। शोर मचाने पर लोग जमा हो गए। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल को सूचना दी गई। सीओ सिटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश पुलिस को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed