{"_id":"5deb8a6a8ebc3e1bc17d2575","slug":"crime-in-madhotanda-pilibhit-pilibhit-news-bly3870597175","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोटांडा (पीलीभीत)। काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। रोड पर लहूलुहान मिलने पर जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव ककरऊआ निवासी 30 वर्षीय हरिशंकर पुत्र श्यामाचरन खेती करते थे। शुक्रवार को वह घरेलू काम से पीलीभीत गए थे। काम निपटाकर शाम करीब सात बजे वह वापस घर के लिए निकले। बाइक चलाते वक्त उन्होंने हेलमेट लगा रखा था। माधोटांडा रोड पर जमुनिया-लक्ष्मीपुर गांव के पास पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हरिशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से हरिशंकर को जिला अस्पताल भर्ती कराया। इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि पिता से मिली तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मौत के बाद परिवार में चीख पुकार मची रही। मृतक के दो बेटे और एक बेटी है।