फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime in jograjpur pilibhit

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप

Mon, 18 Nov 2019 08:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
crime in jograjpur pilibhit
जोगराजपुर (पीलीभीत)। प्रसव के बाद विवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। पिता कोतवाली ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने विवाहिता का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति सुमित कुमार, उसके पिता संत कुमार, बहन स्वाती देवी, मां कुसुमा देवी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। घटना के बाद ससुरालवाले बहू का शव घर में छोड़कर भाग गए। सीओ कमल सिंह और तहसीलदार आशुतोष कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नौगवां मोहम्मदपुर निवासी जगदीश प्रसाद ने अपनी पुत्री बीनू की शादी 26 अप्रैल 2018 को क्षेत्र के गांव पटिहन निवासी सुमित कुमार से की थी। शादी के तीन माह तक सब कुछ ठीक, ठाक चलता रहा। जगदीश प्रसाद का आरोप है कि इसके बाद दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री का ससुराल में उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। ससुरालवालों की ओर से दहेज में दो लाख रुपये, सोने की चेन की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर पुत्री की कई बार पिटाई की गई। जानकारी मिलने पर उन्होंने पंचायत कराकर मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन ससुराल वाले नहीं माने। पिता ने समधी के ससुर से भी इस संबंध में बात की। दस दौरान उसकी बेटी गर्भवती हुई। रविवार को उसकी मौत हो गई। जगदीश प्रसाद ने बताया कि बीनू रक्षाबंधन पर अपने पति सुमित के साथ उसके घर गई थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने उसे रात भर मायके में रुकने भी नहीं दिया। उसके बेटे प्रदीप ने बहन के कमजोर होने की बात कहते हुए मायके में छोड़ने को कहा तो भी पति नहीं माना। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने जगदीश प्रसाद की ओर से सुमित कुमार, उसके पिता संत कुमार, मां कुसुमा देवी, बहन स्वार्ती देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, तहसीलदार आशुतोष कुमार, सीओ कमल सिंह ने एसओ को साथ लेकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। सीओ कमल सिंह ने बताया कि बीनू ने रविवार को पुत्री को जन्म दिया था। उसकी हालत खराब होने से मौत हुई है। बीनू के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

इधर, बीनू देवी के ससुर संत कुमार ने बताया कि प्रसव पीड़ा के चलते रविवार को बीनू को एंबुलेंस से आशा वर्कर को साथ लेकर मैलानी सीएचसी ले जाया गया था। मैलानी सीएचसी में बीनू ने पुत्री को जन्म दिया। हालत खराब होने पर बीनू को पीलीभीत के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। घटना की सूचना मोबाइल पर बीनू के पिता को दी गई थी। उनका आरोप है कि बीनू के मायकेवालों ने उसके घर पहुंचकर मारपीट की। इसके चलते उन लोगों को घर से हटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed