{"_id":"5e2c38518ebc3e4b533c7ffa","slug":"crime-in-jahanabad-pilibhit-pilibhit-news-bly3933573183","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर खातों से रुपये उड़ाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदलकर खातों से रुपये उड़ाने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
जहानाबाद (पीलीभीत)। एटीएम कार्ड बदलकर खातों से रकम उड़ाने वाला जालसाज पुलिस के हत्थे चढ़ गया। स्वाट टीम की मदद से पुलिस ने शनिवार को एक एटीएम के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इंस्पेक्टर मनीराम सिंह ने बताया कि सिकलापुर गांव निवासी गणेश प्रसाद ग्रामीणों के एटीएम कार्ड बदलकर खातों से रकम उड़ाता था। उसकी कई शिकायतें पुलिस को मिल चुकी थीं। शनिवार सुबह करीब सवा 10 बजे गणेश के ललौरीखेड़ा गांव में एक एटीएम के पास होने की खबर मिली थी। स्वाट टीम प्रभारी आलोक मिश्र समेत पुलिस टीम के साथ दबिश देकर गणेश को मौके से पकड़ लिया। उसके पास से कई बैंकों के नौ एटीएम कार्ड, छह अलग-अलग लोगों के आधार कार्ड, दो प्लास्टिक के सादा कार्ड बरामद हुए। इनके बारे में सवाल करने पर आरोपी कोई जवाब नहीं दे सका। उसके पास मिले ड्राइविंग लाइसेंस की एआरटीओ कार्यालय से तस्दीक की गई तो वह भी फर्जी निकला। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है।