फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime in bisalpur pilibhit

साक्ष्य मिटाने के लिए हत्या के बाद की गई थी शव जलाने की कोशिश

Fri, 24 Jan 2020 07:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
crime in bisalpur pilibhit
बीसलपुर (पीलीभीत)। लकड़ी बीनने गए वृद्ध की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की गई थी। एक हाथ काटने के बाद कुछ दूरी पर दफन कर दिया गया था, जबकि शव को जलाने की भी कोशिश की गई थी। पुलिस ने भतीजे से मिली तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। अब पुलिस वृद्ध से जुड़े हर एक बिंदु का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल 24 घंटे बीतने के बाद भी कोई ठोस क्लू नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के दियोहना गांव निवासी 72 वर्षीय शांतिदास पुत्र स्व.चेतराम अविवाहित थे। सरकारी योजना के तहत मिले आवास में अकेले रहते थे। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे वह कुछ दूरी पर जंगल में चूल्हा जलाने को लकड़ी लेने गए थे। तीन घंटे बाद उनका क्षतविक्षत शव जंगल के भीतर मिला था। शव की पीठ का हिस्सा जला था। गर्दन पर कुल्हाड़ी के वार थे। एक हाथ काटकर कुछ दूरी पर दफन कर दिया गया था। शव का शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। भतीजे देवदत्त से मिली तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिश्तेदार किसी तरह की रंजिश से साफ इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि एक दशक से शांतिदास अकेले रहते थे। सिर्फ एक बीघा जमीन है, उसी में आवास बना है। ऐसे में अब नृशंस तरीके से की गई वृद्ध की हत्या का खुलासा करने के लिए वजह की तलाश में जुट गई है। वृद्ध शांतिदास किससे मिलते थे। उनका किस-किस से संबंध था। कहीं कोई विवाद तो नहीं चल रहा। इस तमाम बिंदुओं पर छानबीन के लिए टीम लगाई गई है। ग्रामीणों से भी पुलिस संपर्क करती रही। मगर अभी कुछ खास निकलकर नहीं आया है। इधर, घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मची रही। हर कोई इस तरह से अंजाम दी गई वारदात को लेकर चर्चा करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भतीजे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक के नेतृत्व में टीम लगाई है। हर बिंदु पर पड़ताल करा रहे हैं। - अभिषेक दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed