फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crimc

किराया मांगने पर कब्जेदार ने मकान मालिक पर किया फायर, जेल भेजा

Tue, 14 Apr 2020 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
crimc
बीसलपुर। मकान का किराया मांगने पर किराएदार ने पहले मकान मालिक से झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद उस पर जानलेवा हमला करते हुए तमंचे से गोली चला दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की। इनमें से देर रात एक हमलावर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

गणेशपुरम (बरेली) के रहने वाले कमल सक्सेना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका मकान मोहल्ला बख्तावरलाल में है। हरिओम नामक व्यक्ति को चार साल पहले उन्होंने अपना मकान किराए पर रहने के लिए दिया था। किराएदार ने बाद में उस मकान पर कब्जा कर लिया और उन्हें किराया देना भी बंद कर दिया। शिकायत के अनुसार रविवार दोपहर करीब तीन बजे कमल अपने भाई शिवशंकर के साथ कार से आए और उन्होंने हरीओम से मकान का किराया मांगा। हरिओम और उनके तीन बेटों ने किराया देने से इनकार कर दिया और गाली गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि किराएदार के बेटे आशुतोष ने जान से मारने की नीयत से कमल सक्सेना पर तमंचे से गोली चला दी। कमल और शिवशंकर ने जमीन पर लेटकर किसी तरह खुद को बचाया। हमलावर आशुतोष पर कमल का गला दबाकर जान लेने की कोशिश का भी आरोप लगाया गया है। किसी तरह वहां बचकर निकले कमल व उनके भाई ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में हरीओम, आशुतोष, आयुष और अमित पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें आशुतोष को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया। रिमांड मजिस्ट्रेट ने उसे जेल भेज दिया है। उसके पास से 12 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed