{"_id":"670197ee17fcce33630c46d7","slug":"cpiml-started-a-sit-in-protest-against-the-devastation-caused-by-sharda-river-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-123557-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शारदा नदी से हुई तबाही के विरोध में भाकपा माले ने शुरू किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शारदा नदी से हुई तबाही के विरोध में भाकपा माले ने शुरू किया धरना
विज्ञापन
गांव राहुल नगर में धरने पर बैठे भाकपा माले कार्यकर्ता।स्रोत:भाकपा
पूरनपुर। भाकपा (माले) ने शारदा नदी से क्षेत्र को बचाने के लिए नदी किनारे चंदिया हजारा से खिरकिया बरगदिया तक स्थायी तटबंध बनाने, नदी में समाई कृषि जमीन के बदले जमीन दिलाने, फसलों और अन्य नुकसान का मुआवजे की मांग को लेकर गांव राहुलनगर में नदी किनारे शनिवार से बेमियादी धरना शुरू किया।
धरना स्थल पर हुई सभा में भाकपा के जिला सचिव देवाशीष राय ने कहा कि कटान पीड़ितों को बेमियादी धरना मजबूरी में शुरू करना पड़ा। पिछले साल गांव चंदिया हजारा में 100 दिनों से ज्यादा धरना प्रदर्शन बाढ़ पीडि़तों ने किया था। मगर क्षेत्र को नदी से बचाने को जो वायदे किए गए वे पूरे नहीं हुए। क्षेत्र के लोग लंबे समय से नदी की तबाही को रोकने के लिए स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
धनाराघाट से लेकर गांव खिरकिया बरगदिया तक स्थायी तटबंध बनना चाहिए। मगर इसके विपरीत दिखावे में बाढ़ से बचाव के काम हो रहे हैं। नगीना राम ने कहा कि गांव चंदिया हजारा से गांव खिरकिया तक पक्का तटबंध बनाया जाए। सभा को जगदीश, प्रहलाद, उमेश कुमार, प्रभू, गौरीशंकर, अमीन, छब्बू आदि ने संबोधित किया।