{"_id":"65ba46b7946d4827080f2454","slug":"couple-going-to-in-laws-house-hit-by-truck-wife-dies-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-111423-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दंपती को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दंपती को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत
विज्ञापन
मृतका सर्वजीत कौर ।
घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला। बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। बाद में उपचार के लिए ले जाते समय पत्नी ने दम तोड़ दिया।
क्षेत्र के गांव पिपरिया करम निवासी निर्मल सिंह बाइक से बुधवार की दोपहर साढ़े बारह बजे अपनी पत्नी सरबजीत कौर (35)के साथ थाना अमरिया क्षेत्र के गांव हरदासपुर स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे।
वह गजरौला क्षेत्र के हाईवे पर स्थित पिपरिया कॉलोनी की मोड़ के पास पहुंचे कि तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। ट्रक की टक्कर से पत्नी सरबजीत बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गईं। उनका पैर ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आने से बुरी तरह से कुचल गया।
घटना के बाद चालक ट्रक लेकर पीलीभीत की ओर भाग गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने एंबुलेंस को फोन कर मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस गंभीर रूप से घायल सरबजीत को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली रेफर कर दिया। उपचार के लिए ले जाते वक्त रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने थाने में किसी भी तरह की कार्रवाई से इन्कार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।