{"_id":"66cf144d474d9520cc060093","slug":"couple-attacked-young-man-in-old-enmity-report-filed-report-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-121589-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुरानी रंजिश में दंपती ने युवक पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुरानी रंजिश में दंपती ने युवक पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव मिघौना में विरोधी का साथ देने की रंजिश में एक दंपती ने मंगलवार शाम गांव के ही एक युवक को मरणासन्न कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव मिघौना निवासी विवेक मिश्रा ने बताया कि वह मंगलवार की रात गांव के ही गुड्डू वर्मा के दरवाजे के सामने से जा रहा था। दरवाजे पर खड़े गुड्डू वर्मा और उनकी पत्नी ने उसे घेर लिया। दंपती का आरोप था कि विवेक उनके विरोधी का साथ दे रहा है। उन्होंने विवेक से गाली गलौज किया, उस पर बंकों से प्रहार किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया।
इस बीच मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। जानकारी होने पर विवेक के घर वाले मौके पर पहुंच गए। विवेक को उसी समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाए। जहां उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।