फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Country should be such where everyone gets full opportunities: MP

देश ऐसा बने जहां सभी को पूरे अवसर मिलें : सांसद

Tue, 22 Aug 2023 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 22 Aug 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Country should be such where everyone gets full opportunities: MP
बीसलपुर के गांव कासिमपुर में जन संवाद कार्यक्रम में बोलते सांसद वरूण गांधी । संवाद
पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी ने कहा कि हमें दो हिंदुस्तान नहीं चाहिए, जिसमें अमीरों को सारे अवसर प्राप्त हों और गरीबों के हिस्से में सिर्फ संघर्ष हो। बोले- मैं संघर्ष के खिलाफ नहीं हूं, पर चाहता हूं ऐसा हिंदुस्तान बने जिसमें सबको पूरे अवसर मिलें।
विज्ञापन

जनपद दौरे के दूसरे दिन सोमवार को सांसद वरुण गांधी ने बीसलपुर क्षेत्र के अर्जुनपुर, कासिमपुर, गोवल पतिपुरा, नीवादांडी, मिघौना, खरगापुर, बौनी, दौलतपुर, अहिरबाड़ा, चुर्रा सकतपुर आदि गांव में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। लोगों की जन समस्याएं भी सुनी। सांसद बोले- हमारी ईमानदार की राजनीति है। हमने न कभी कमीशन खाया और न ही किसी को खाने दिया। ऐसे लोग जो पहले मोटरसाइकिल चलाते हैं, वह बड़ी गाड़ियों से चलने लगते हैं। बोले- पैसे और ताकत को वह पूंजी नहीं मानते। आशीर्वाद और प्रतिष्ठा सबसे बड़ी ताकत है।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि हमारे देश को ऐसे लोगों की जरूरत है, जो पूरी तरह से ईमानदार हों, लोगों के मुद्दों पर बोलने वाले हों। लेकिन दुर्भाग्य है कि ऐसे लोग बहुत कम हैं। हमारे देश में सिर्फ चाटुकारिता और चमचागीरी करने वाले लोगों की संख्या ज्यादा। कोई भी असली मुद्दों पर बात नहीं करना चाहता है। कुछ नेता ऐसे हैं, जिनके पास पहनने के कपड़े नहीं थे आज वह बड़ी-बड़ी कालोनियां काट रहे हैं, आखिर यह सब कहां से हो रहा है। जो लोग झोपड़ियाें में रहते थे, उन्होंने आज बड़े-बड़े आश्रम बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed