फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Council member had a fight with inspector and constable, tore their uniform

Pilibhit News: सभासद की दरोगा और कांस्टेबल से नोकझोंक, वर्दी फाड़ी

Fri, 26 Jul 2024 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Council member had a fight with inspector and constable, tore their uniform
पीलीभीत। सुनगढ़ी क्षेत्र की असम रोड चौकी पर एक सभासद ने बुधवार रात जमकर उत्पात मचाया। कांस्टेबल और दरोगा के साथ झगड़ा किया। इस दौरान दरोगा की वर्दी फट गई। कांस्टेबल के चोटें भी आईं। कांस्टेबल की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाने में तैनात कास्टेबल चंद्रमणी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बुधवार को वह सुनगढ़ी क्षेत्र की असम रोड चौकी पर निगरानी के लिए तैनात था। इस दौरान पकड़िया निवासी अल्ताफ हुसैन शराब के नशे में चौकी पर आया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति झगड़ा करने लगा।
विज्ञापन

कुछ देर बाद उपनिरीक्षण हिमांशु मौके पर पहुंच गए। विवाद की वजह पूछने पर वह उपनिरीक्षक से भी झगड़ा करने लगा। इस दौरान चौकी पर मौजूद लोगों ने बमुश्किल उसे रोका। झगड़े में उपनिरीक्षक की वर्दी भी फट गई। उसके भी शर्ट के बटन टूट गए और चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज मनवीर सिंह ने घटना की जानकारी अफसरों को दी। सरकारी काम में बाधा डालने, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की वर्दी को फाड़ने से संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी नगर पंचायत नौगवां पकड़िया में वार्ड सभासद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed