फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona vaccination

गंभीर रोगियों को बिना चिकित्सीय परामर्श के नहीं लगेगा कोरोना टीका

Tue, 02 Mar 2021 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination
पीलीभीत। गंभीर बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति को कोरोना टीका लगवाने के लिए टीकाकरण बूूथ पर अपना चिकित्सीय परामर्श और बीमारी संबंधी इलाज का पर्चा साथ लाना होगा। इसके बाद ही उन्हें टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण एक मार्च (सोमवार) से शुरू किया गया। इस चरण में 60 साल से अधिक और 45 से 59 साल तक के गंभीर बीमारी वाले लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण बूथ पर पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य फोटोयुक्त आईडी के आधार पर हो रहा है। वहीं टीकाकरण के बीच गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों के लिए शासन ने गाइडलाइन जारी की है। इसमें कहा गया है कि गंभीर बीमारी से ग्रस्त 45 से 59 साल उम्र तक के ऐसे लोग जिन्हें ब्लड प्रेशर, कैंसर, हृदय रोग संबंधी बीमारी है, तो तो उन्हें अपने साथ इलाज करने वाले डॉक्टर का पर्चा और उनका परामर्श दिखाना होगा। इसे पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। फिर मौजूद स्वास्थ्य विशेषज्ञों के विचार के बाद ही उन्हें टीका लगेगा।
विज्ञापन

एप पर खुद कर सकेंगे टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन
तीसरे चरण का टीकाकरण पूरा करने के लिए शासन ने पोर्टल के साथ ही अब कोविन 2.0 एप लांच किया है। कोविड नोडल डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि तीसरे चरण के टीकाकरण के लिए पात्र लोग इस एप पर जाकर घर बैठे अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। एप पर सभी अस्पतालों और टीकाकरण केंद्रों की सूची होगी। इससे रजिस्ट्रेशन करने वाला व्यक्ति अपने नजदीकी बूथ को चुनकर टीका लगवा सकता है। अगर वह प्राइवेट अस्पताल चुनता है, तो उसे वहां वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के 250 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की गाइडलाइन के तहत ही टीकाकरण कराया जा रहा है। अगर कोई गंभीर बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति टीका लगवाने आता है, तो उसे इलाज करने वाले डॉक्टर का परामर्श और इलाज का पर्चे साथ लाना होंगे। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed