{"_id":"60733f468ebc3e8d382359f6","slug":"corona-positive-pilibhit-news-bly443630147","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीका लगवा चुके मलेरिया विभाग के दो कर्मचारी समेत 15 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीका लगवा चुके मलेरिया विभाग के दो कर्मचारी समेत 15 पॉजिटिव
विज्ञापन
पीलीभीत। चार दिन पहले सहायक मलेरिया अधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब कार्यालय में कार्यरत दो कर्मचारी समेत 15 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों को ट्रेस करने में जुट गया है। इसमें एक युवक को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य लोग होम आइसोलेट किए गए हैं। बता दें कि सहायक मलेरिया अधिकारी की तरह ही इन दोनों कर्मचारियों को भी वैक्सीन की दोनों डोज फरवरी में लग चुकी थी।
जिला मलेरिया कार्यालय में कार्यरत एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और लिपिक ने सहायक मलेरिया अधिकारी के पॉजिटिव आने के बाद नौ अप्रैल को कोरोना की जांच कराई थी। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में दोनों कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों कर्मचारियों का चेकअप करने के बाद उन्हें होम आइसोलेट कर दिया है। इसके अलावा कार्यालय को सैनिटाइज करने के बाद वहां काम करने वाले अन्य कर्मचारियों की भी सैंपलिंग कराई गई। रिपोर्ट में ललौरीखेड़ा के गहलुइया के रहने वाले एक युवक ने लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में कोरोना की जांच कराई थी। जिसमें वह पॉजिटिव निकले। लखनऊ के स्वास्थ्य विभाग ने सीएमओ को मामले की सूचना दी। इस पर टीम ने संक्रमित युवक को एल-2 कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं जनपद के नाबार्ड इफको में कार्यरत एक महिला ने इलाहाबाद में तबीयत ठीक न होने पर अपनी कोरोना की जांच कराई थी। जिसमें वह पॉजिटिव निकली। इस पर उन्हें वहां उनके पैतृक मकान पर ही होम आइसोलेट किया है। बीसलपुर में भगवंतापुर और बेनीपुर निवासी तीन युवक नौ अप्रैल को किसी काम से बरेली गए थे। जहां उनकी रैंडम सैंपलिंग के दौरान कोरोना की जांच की गई। जिसमें तीन युवक पॉजिटिव निकले। तीन संक्रमित युवकों को बरेली के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बीसलपुर ब्लॉक के ही गांव हेतामंगला, बख्तवारलाल, दियोरिया कला, बरगदा और चौसेरा में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है। इन सभी को टीम ने गांव पहुंचकर होम आइसोलेट कर संपर्क में आने वालों की सैंपलिंग की है। वहीं शहर के रहने वाले एक युवक के बड़े भाई की बरेली में तबीयत खराब होने पर वह उन्हें देखने के लिए गए थे। वहां उन्होंने सैंपलिंग कराई, तो वह पॉजिटिव निकले। जबकि भाई की रिपोर्ट निगेटिव आई। संक्रमित युवक को बरेली के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके अलावा गजरौला कला में भी एक कोरोना संक्रमित निकले है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि संक्रमितों को ट्रेस कर एक कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि चार बरेली और एक इलाहाबाद में भर्ती है। अन्य संक्रमित का चेकअप करने के बाद उन्हें होम आइसोलेट किया है। संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है।