फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive case

संक्रमित युवक परिवार समेत कमरे में हुआ बंद, जबरन ले जाना पड़ा

Mon, 15 Jun 2020 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
corona positive case
पीलीभीत। रविवार को जांच रिपोर्ट में बिलसंडा के गांव टेहरी के युवक को संक्रमित पाए जाने के बाद उसे अस्पताल ले जाने के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को काफी मशक्कत करना पड़ी। संक्रमित युवक ने खुद को परिवार के साथ कमरे में बंद कर लिया। बाद में किसी तरह पुलिस ने कमरा खुलवाकर बाहर निकलवाया। टेहरी के अलावा चरखोला में भी एक प्रवासी युवक संक्रमित पाए जाने के कारण दोनों गांव को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर वहां सैनिटाइजेशन कराया गया।
विज्ञापन

बिलसंडा के टेहरी गांव निवासी 43 वर्षीय कोरोना संक्रमित दिल्ली में मजदूरी करता था। 10 जून को वह पिकअप से अपने परिवार के सात लोगों के साथ दिल्ली से आया था। स्वास्थ्य विभाग ने 11 जून को मुखिया का सैंपल करने के बाद पूरे परिवार को होम क्वारंटीन किया था। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम जब उसके घर पर पहुंची तो संक्रमित युवक ने घर का दरवाजा नहीं खोला। उसने परिवार के साथ खुद को कमरे में बंद कर लिया। जानकारी मिलने पर दियोरिया कला पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खुलवाकर उसे कमरे से बाहर निकलवाया। स्वास्थ्य टीम ने दो एंबुलेंस से संक्रमित और उसके परिवार को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। उसके परिवार में पत्नी, चार बेटी, एक बेटा और एक भांजे का सैंपल लेने के बाद उन्हें क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। सैनिटाइज करने के बाद पूरे गांव को सील कर दिया गया है। उसके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

चरखोला में 10 लोगों के साथ सैंपल लेकर किया क्वारंटीन
बिलसंडा के चरखोला गांव निवासी 38 वर्षीय युवक अपने परिवार के नौ लोगों के साथ 11 जून को दिल्ली से आया था। इसी दिन स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे संक्रमित की तरह इस परिवार के मुखिया का भी सैंपल लेकर पूरे परिवार को होम क्वारंटीन कर दिया था। जांच रिपोर्ट में कोराना की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को स्वास्थ्य टीम ने उसके साथ दिल्ली से आए संक्रमित युवक के पिता, भाई, मां, भाभी, भतीजा, पत्नी, दो बेटे और एक छह माह की बेटी का सैंपल करने के बाद क्वारंटीन सेंटर भेज दिया। संक्रमित के संपर्क में आने वाले गांव के एक युवक को भी क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सैनिटाइज करने के बाद पूरे गांव को सील कर दिया गया है। बाहर से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed