फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona death case

अनुमति मिलने पर कनाडा में मंगलवार रात हुआ छात्र का अंतिम संस्कार, परिवार ने वीडियो कॉलिंग से देखा

Wed, 18 Mar 2020 07:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
corona death case
पूरनपुर। कनाडा में छात्र सूरतपाल सिंह की संदिग्ध हालत में मौत होने के पांचवें दिन उसके अंतिम संस्कार की अनुमति कनाडा सरकार ने दी। इसके बाद मंगलवार को कनाडा में दिन निकलने के बाद सूरत सिंह के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में कनाडा में रहने वाले कई भारतीय शामिल हुए। वीडियो कॉलिंग कर परिवार ने अंतिम संस्कार देखा।
विज्ञापन

गांव चंदुइया निवासी बलराज सिंह के दो पुत्र सूरतपाल सिंह और अमृतपाल सिंह 16 माह पहले कनाडा में बिजनेस प्रबंधन का कोर्स करने गए थे। सर्दी और जुकाम की शिकायत पर शुक्रवार को सूरतपाल सिंह को कनाडा के ब्रम्टन शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उसके भाई को घर भेज दिया। भर्ती होने के एक घंटे बाद सूरतपाल सिंह की मौत हो गई थी। कनाडा सरकार ने छात्र के शव को 48 घंटे की जांच के बाद देने का आश्वासन उसके भाई को दिया था। हालांकि चार दिन बाद सोमवार को सूरतपाल सिंह का शव उसके भाई को सौंपा गया। सूरतपाल सिंह के अंतिम संस्कार की अनुमति कनाडा सरकार से मांगी गई। सूरतपाल सिंह के चाचा महावीर सिंह ने बताया कि निमोनिया से ही सूरतपाल सिंह की मौत हुई। मंगलवार को सूरतपाल सिंह के अंतिम संस्कार की अनुमति कनाडा सरकार ने दी। दोनों देशों के समय में साढ़े नौ घंटे का अंतर है। भारत में मंगलवार देरशाम होने और कनाडा में सुबह होने पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। चाचा महावीर सिंह ने बताया कि अंतिम संस्कार की वीडियो कुछ लोगों ने परिवार को दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed