फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona alert

कोरोना की दूसरी लहर में तीसरी मौत, स्वास्थ्य विभाग के अफसर सकते में

Tue, 29 Dec 2020 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
corona alert
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरू होने के बाद मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। वहीं संक्रमितों की मौत का तीसरा मामला जनपद में सामने आया है। बरेली के अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग की मौत के बाद आई पॉजिटिव रिपोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की भी चिंता बढ़ा दी है। इससे एक माह पहले दो लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन

तराई के जिले में कोरोना संक्रमण का असर कम नहीं रहा। अभी तक चार हजार से अधिक मरीज सामने आ चुके है। मौत का आंकड़ा भी कम नहीं है। बरेली में मरने वाले बुजुर्ग 78वें संक्रमित हैं, जिन्होंने जान गंवाई। हर बार की तरह स्वास्थ्य विभाग के अफसर बुजुर्ग की मौत को बीमारी से ही जोड़कर देख रहे है। लॉकडाउन के दिनों में संक्रमित कम ही थे। अनलॉक होने के बाद अचानक संक्रमण का ग्राफ उस समय तेजी से बढ़ा जब अफसर यह मान रहे थे कि जिला कोरोना मुक्त हो जाएगा। अनलॉक में सड़कों पर भीड़ उमड़ी तो संक्रमित भी बड़े और मरने वालों की संख्या में भी इजाफा होने लगा। अगस्त, सितंबर में सर्वाधिक मरीज निकले।
विज्ञापन

अगस्त में 34328 लोगों का सैंपल लिया गया था। इसमें 1308 मरीज कोरोना पॉजिटिव निकले थे। सितंबर में भी इसी तरह मरीज बढ़ते गए, जबकि इससे पहले मई में 43, जून में 93 और जुलाई में 632 मरीज सामने आए थे। अक्तूबर के अंत में संक्रमण का ग्राफ काम होने लगा। इससे राहत महसूस की जाने लगी। नवरात्र से शुरू हुए तो त्योहारी सीजन से चिंताएं बढ़ गई थीं। इसी के बाद तेजी से कोरोना की दूसरी लहर शुरू है। दिल्ली से हुई शुरुआत के बात जनपद में अफसर अलर्ट हुए। नतीजतन यहां भी संक्रमित बढ़ने लगे। दिवाली के पहले प्रतिदिन दो या तीन मरीज निकलते थे। मगर बाद में यह संख्या 16 तक पहुंचने लगी। त्योहारी सीजन और सहालग की भीड़ के बाद अब तक 250 से अधिक मरीज आ चुके है। मौत भी अब तीन हो चुकी है। 28 नवंबर को एक साथ दो मौत हुई। यह भी बरेली में इलाज के दौरान ही मरे थे। फिर अब एक माह बाद बुजुर्ग की मौत सामने आ गई। फिलहाल अब स्वास्थ्य विभाग रोकथाम के लिए कोविड नियमों का पालन और संक्रमित के संपर्क में आने वालों की सैंपलिंग पर जोर दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल का कहना है कि लगातार निगरानी करने के साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वैक्सीन को लेकर भी तैयारी चल रही है। लोग भी एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed