फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona alert

कोविड अस्पताल में संक्रमित बंदियों के लिए दो कमरे रिजर्व किए गए

Thu, 06 Aug 2020 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
corona alert
पीलीभीत। कोविड अस्पताल से कोरोना संक्रमित बंदी के भागने की घटना से जेल और पुलिस विभाग के अधिकारी अब सचेत हुए हैं। भविष्य में कोई अन्य संक्रमित बंदी फरार न हो जाए, इसके लिए कोविड अस्पताल मेें दो कमरे रिजर्व किए गए हैं। उनमें सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना केस लगातार सामने आ रहे हैं। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार के करीब पहुंच चुका है। संक्रमितों के इलाज के लिए आयुर्वेदिक कॉलेज को कोविड अस्पताल बनाया गया है। यहां पर कई बार सुरक्षा में चूक सामने आ चुकी है। दो माह पहले कोरोना संक्रमित को बाहरी युवक बीड़ी का बंडल देकर चला गया था। पिछले दिनों 24 जुलाई को कोविड अस्पताल की दीवार फांदकर बीसलपुर का संक्रमित बंदी भी भाग गया था। उसका अब तक पता नहीं लग सका है। यह नाबालिग बंदी लड़की को फुसलाकर ले जाने के मामले में अस्थायी जेल भेजा गया था और संक्रमित मिलने पर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस घटना का संज्ञान लेकर अब स्वास्थ्य विभाग, पुलिस-प्रशासन ने मंथन कर रणनीति बनाई है। इसके लिए आयुर्वेदिक कॉलेज स्थित कोविड अस्पताल में दो कमरे संक्रमित बंदियों के लिए रिजर्व किए गए हैं।
विज्ञापन

ताला रहेगा बंद, कुछ देर को निकाले जाएंगे बाहर
इन कमरों में रखे जाने वाले कोरोना संक्रमित बंदियों पर पहरा सख्त रहेगा। कमरों में बाहर से ताला लगाया जाएगा। इलाज की खातिर कुछ देर के लिए ही उन्हें बाहर निकाला जाएगा, ताकि वे फरार न हो पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगरानी को हर बंदी पर रहेगा एक सिपाही
कोरोना संक्रमित बंदियों की निगरानी के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक बंदी की निगरानी के लिए एक सिपाही की ड्यूटी लगाई जाएगी। वह अस्पताल में कमरे के बाहर पहरा देंगे। बंदियों की गतिविधियों पर उनकी नजर रहेगी। बंदियों के नजदीक जाना पड़ा तो पुलिसकर्मियों को पीपीई किट भी दी जाएगी। इन दो कमरों में चार मरीज ठहराए गए हैं।
इलाज के दौरान बंदी फरार न हो जाएं। इसके लिए दो कमरे रिजर्व किए गए हैं। इनमें सुरक्षा और निगरानी के लिहाज से ड्यूटी भी लगाई जा रही है। - जयप्रकाश, एसपी

कोरोना संक्रमित बंदियों को सुरक्षा के लिहाज से अलग रखा जाएगा। इसके लिए कोविड अस्पताल में दो कमरे रिजर्व कर दिए गए हैं। जो पुलिसकर्मी ड्यूटी करेंगे, जरूरत पड़ी तो उन्हें पीपीई किट भी मुहैया कराई जाएगी। - डॉ. हरपाल सिंह, कोविड अस्पताल प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed