फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona alert

प्रसादपुर गांव की सीमाएं सील, सबसे घरों में रहने की अपील

Sun, 17 May 2020 09:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
corona alert
माधोटांडा। मुुंबई से आए छह प्रवासी मजदूरों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रसादपुर गांव सील कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने गांव की सीमाएं सील कर बैरियर लगा दिए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीमें कोरोना संक्रमित प्रवासियों के परिवार और उनसे संपर्क में आए लोगों को ट्रेस करने में जुट गई हैं। गांव में बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

कलीनगर क्षेत्र के गांव शाहगढ़, संडई, रानीगंज और प्रसादपुर में 12 प्रवासी मजदूर आठ मई को मुंबई से वापस घर लौटे थे। 12 मई की रात संडई निवासी एक युवक में कोरोना की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया था। प्रवासियों के संपर्क में कुछ अन्य लोगों को भी क्वारंटीन कर दिया था। रविवार सुबह रानीगंज निवासी एक अन्य युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया तो अंदेशा सही निकला। फिर दोपहर बाद माधोटांडा सीएचसी में क्वारंटीन प्रसादपुर के छह और बंगला उर्फ मित्रसेनपुर के एक व्यक्ति में भी कोरोना की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

एक ही दिन में सात कोरोना संक्रमित निकलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जिला अस्पताल से स्वास्थ्य की टीम सीएचसी पहुंची। फिर कोरोना संक्रमित प्रवासियों को शिफ्ट करने पर मंथन चलने लगा। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम प्रसादपुर गांव पहुंची। वहां बैरिकेडिंग कर गांव की सीमाओं को सील कर दिया गया। गांव को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीओ पूरनपुर योगेंद्र कुमार ने गांव वालों से घरों में ही रहने की अपील की। प्रसादपुर और बंगला गांव उर्फ मित्रसेनपुर का कंटेन्मेंट जोन बनना लगभग तय है। हालांकि प्रशासन ने रात तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की थी। वहीं सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विनीत कुमार यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमित प्रवासियों को बरेली के कोविड अस्पताल शिफ्ट करने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश मिलने का इंतजार है। मगर, तब तक कोरोना संक्रमित प्रवासियों के संपर्क में आए अन्य लोगों को ट्रेस करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इन सभी को क्वारंटीन करने के साथ ही सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed