फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona affect

घबराएं नहीं, लक्षण नहीं दिख रहे तो घर बैठे कर सकते हैं अपना इलाज

Tue, 13 Apr 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
corona affect
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरू होने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। ऐसे में कई संक्रमितों में लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो कई बिना लक्षण के ही संक्रमित निकल रहे हैं। जनपद में एक्टिव केस की संख्या 84 पहुंच चुकी हैं। इनमें 19 कोविड अस्पताल में भर्ती है। इसके अलावा 50 होम आइसोलेट हैं, जो बिना लक्षण के हैं। बरेली के एल-3 कोविड अस्पताल में आठ और सात अन्य प्राइवेट अस्पतालों में इलाजरत हैं। अब शासन ने बिना लक्षण वाले मरीजों को राहत दी है। अगर अब कोई संक्रमित निकलता है और उसमें कोई लक्षण नहीं है तो वह घर पर ही अपना इलाज कर सकता है। नई एडवायजरी के मुताबिक डॉक्टर से परामर्श कर दवाओं का इस्तेमाल कर इलाज कर सकते हैं। हालांकि होम आइसोलेट होने पर कोविड कंट्रोल रूम से आपकी तबीयत के बारे में जानकारी की जाएगी। बिना लक्षण वाले मरीज घर बैठे किस तरह अपना इलाज करें।
विज्ञापन

इस तरह करें बीमारी का उपचार
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि यदि बुखार 100 डिग्री फोरनहाइट से कम है, तो पैरासिटामॉल की 500 मिलीग्राम की एक टैबलेट दिन में तीन बार लें, अगर बुखार 100 डिग्री फोरनहाइट से अधिक है और वजन भी 50 किलोग्राम से अधिक है तो पैरासिटामॉल की 650 मिलीग्राम की दवा तीन बार ले सकते हैं।
विज्ञापन

- अवस्यक लोगों के लिए टैबलेट आईवरमेक्टिन 6 मिलीग्राम, वयस्क व्यक्तियों को 12 मिलीग्राम की एक गोली दिन में एक बार रात्रि के भोजन के उपरांत पांच दिनों तक लेनी है या फिर टैबलेट एजिथोमाइसिन 10 मिलीग्राम दिन में दो बार ले सकते हैं। ये दवाएं गर्भवती, स्तनपान कराने वाली महिलाओं तथा 12 साल से कम आयु के बच्चों को कतई न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- टैबलेट एजिथ्रोमाइसिन 10 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम शारीरिक वजन-वयस्क व्यक्तियों के लिए अधिकतम 500 मिलीग्राम दिन में एक बार पांच दिन के लिए ले सकते हैं। अगर कोविड पॉजिटिव है तो पांचवें दिन के उपरांत बुखार जारी रहता है तो डॉक्सीसाइक्लिन दी जा सकती है, लेकिन उसके लिए चिकित्सक से परामर्श लेना जरूरी है।
- विटमिन सी की गोली दिन में तीन बार लगातार 10 दिन तक लें।
- टैबलेट जिंक 50 मिलीग्राम एक गोली दिन में दो बार 10 दिन तक लें।
- विटमिन बी कॉम्पलेक्स एक टैबलेट दिन में एक बार दूध अथवा पानी के साथ
- दिन में तीन से चार बार सांस लेने की दर या रेस्पिरेटरी रेट अवश्य नापें। ऑक्सीजन सेचुरेशन 94 फीसदी से अधिक होना चाहिए।
- सांस संबंधी व्यायाम, योग, प्राणायाम दिन में 40 से 50 मिनट तक करें।
- पर्याप्त मात्रा में पानी ले, हल्का गर्म, गुनगुना तीन से चार लीटर पानी पीयें।
- यदि पूर्व में डायबिटीज, उच्च रक्तचाप अथवा अन्य किसी गंभीरी बीमारी का उपचार करा रहे थे तो अपने चिकित्सक से परामर्श लेते रहें।
- टैबलेट आईवरमेक्टिन तथा डाक्सीसाइकिलन का प्रयोग गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं तथा 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए नहीं किया जाना है। इन सभी टैबलेट एजिथ्रोमायिसिन का देना सही रहेगा।
इस तरह बढ़ाए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता
अगर आप कोरोना से संक्रमित है या नहीं हैं, दोनों ही अवस्थाओं में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने की जरूरत है। आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि कोरोना काल में काढ़ा सबसे जरूरी हो गया है। आयुष मंत्रालय ने भी इसे लेकर गाइडलाइन जारी की है। कोरोना काल में ये उपाय अपनाने की जरूरत है।
- सोठ, काली मिर्च और पिपली, दालचीनी, हल्दी इसको बराबर-बराबर भागों में रख लें। सुबह के समय दो कप पानी में उबाल लें और गुड़ और नीबू मिलाकर काढ़ा बना लें।

- अगर गले में खराश हो रही है और मुंह का स्वाद भी गड़बड़ हो रहा है तो तिल का तेल गर्म करें और गुनगुना होने पर उससे कुल्ला करें।
- ठंडा पानी, ठंडे पेय पदार्थ नहीं लेना है।
- दोपहर में सोना नहीं हैं। इससे कफ बढ़ता है।
- सब्जियां, दाल के अलावा ताजे फल भी खाएं।
- डबल लेयर मास्क लगाएं। बाहर निकलने से बचें।
बिना लक्षण वाले संक्रमितों को होम आइसोलेशन में ही रखा जा रहा है। फिलहाल उनकी निगरानी की जा रही है। अगर उन्हें किसी तरह की कोई समस्या होती है, तो उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। संक्रमण के बीच सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है। - डॉ. सीएम चतुर्वेदी, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed