{"_id":"682782e9ea848dc58b07ec70","slug":"contract-driver-who-came-to-do-duty-died-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-136004-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ड्यूटी करने पहुंचे संविदा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ड्यूटी करने पहुंचे संविदा चालक की मौत
Fri, 16 May 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 16 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। रोडवेज डिपो पर ड्यूटी करने पहुंचे संविदा चालक के सीने में अचानक दर्द उठा और उनकी हालत बिगड़ गई। साथी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बरखेड़ा के गांव उदरहा निवासी रामदयाल (46 वर्षीय) पीलीभीत डिपो में चालक के पद पर तैनात थे। वह कुछ दिनों से ललौरीखेड़ा क्षेत्र में किराए के मकान में रहते थे। शुक्रवार सुबह घर से ड्यूटी के लिए रोडवेज डिपो पहुंचे। जहां साथियों के साथ बैठकर बातचीत करने लगे। इसी दौरान उनके सीने में दर्द उठा। साथी कुछ समझ पाते तब तक उसकी हालत बिगड़ गई। एंबुलेंस की मदद से साथी उन्हेंं लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना लगते ही मृतक की पत्नी और परिजन भी पहुंच गए। संचालन प्रभारी ने बताया कि हृदय गति रुकने से मौत की बात कही जा रही है। संवाद