{"_id":"6b072bc7b67d8e7d0701c5f4","slug":"construction-of-ccu-stalled-pending-budget-only-60-percent-of-work-completed-in-15-months-pilibhit-news-c-121-bdn1036-174110-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बजट के इंतजार में अटका सीसीयू का निर्माण, 15 महीने में 60 फीसदी ही काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बजट के इंतजार में अटका सीसीयू का निर्माण, 15 महीने में 60 फीसदी ही काम पूरा
Thu, 26 Nov 2026 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बन रहा निर्माणधीन सीसीयू यूनिट। संवाद
पीलीभीत। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बेहतर और त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला अस्पताल परिसर में बन रही क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) का निर्माण बजट के अभाव में धीमी गति से चल रहा है। 32 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस यूनिट का निर्माण 15 महीने में महज 60 फीसदी ही पूरा हो सका है। अब तक परियोजना के लिए 11 करोड़ रुपये जारी हुए हैं, जबकि शेष 21 करोड़ रुपये का बजट शासन में अटका हुआ है। ऐसे में मार्च 2027 तक निर्माण कार्य पूरा करना कार्यदायी संस्था के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
जुलाई 2025 में जिला अस्पताल के नए भवन से सटे खाली परिसर में सीसीयू भवन का निर्माण शुरू कराया गया था। शुरुआत में आवंटित धनराशि से निर्माण कार्य ने गति पकड़ी, लेकिन इसके बाद बजट जारी न होने से काम प्रभावित होने लगा। 32 करोड़ रुपये की इस परियोजना के लिए अब तक किस्तों में केवल 11 करोड़ रुपये ही मिल सके हैं। शेष धनराशि का इंतजार किया जा रहा है।
बजट की कमी का असर निर्माण कार्य पर भी साफ दिखाई दे रहा है। कार्यदायी संस्था के ठेकेदार की ओर से अब तक करीब 60 फीसदी निर्माण कार्य ही पूरा कराया जा सका है। शेष 40 फीसदी काम के लिए बजट की जरूरत है। ऐसे में निर्धारित समयसीमा तक भवन तैयार होने पर भी संशय बना हुआ है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यूनिट में चिकित्सा उपकरणों की स्थापना और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी करनी होंगी। ऐसे में मार्च 2027 तक सीसीयू के संचालन की उम्मीद कम दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
-- --
बजट मिला तो मार्च तक पूरा होगा निर्माण
कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि ठेकेदार की ओर से लगातार निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शेष बजट समय से मिल जाता है तो मार्च 2027 तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। भवन तैयार होने के बाद उपकरणों की स्थापना समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाएं कराई जाएंगी।