फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Congress workers will only stamp assembly

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ही देगी विधानसभा टिकट

Sun, 24 Jan 2016 12:42 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 24 Jan 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
 कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक कमलकांत शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर पार्टी अपने निष्ठावान, समर्पित और साफ-सुथरी छवि के कार्यकर्ताओं में से ही विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का चयन करेगी। वह शनिवार को मंडी समिति स्थित विश्रामगृह में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद की चारों विधानसभा सीटों के लिए चिकट के दावेदार अपने आवेदन प्रस्तुत करें। शीघ्र ही प्रत्याशियों का चयन कर उनके नामों की घोषणा की जाएगी। मंडल पर्यवेक्षक हाजी यूसुफ कुरैशी ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने जिला और शहर अध्यक्षों को पंचायत एवं वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने निर्देश दिए। कहा, भाजपा झूठ और फरेब के दम पर केंद्र में सरकार बनाने में कामयाब हो गई, लेकिन नरेंद्र मोदी जनता की कसौटी पर खरे नहीं उतर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी तीखे प्रहार किए। पीलीभीत और बरखेड़ा विधानसभा के संभावित प्रत्याशियों से मिलकर उनके आवदेन भी लिए गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अखलाक अंसारी, वीरेंद्र रस्तोगी, मनोज मिश्रा, सैय्यद तौकीर अहमद, मोहम्मद उरूज, लालाराम वर्मा, शकुंतला गंगवार, कांती बहेलिया, प्रदीप मिश्रा, नरेंद्र सिंह, कुलविंदर सिंह, वसुंधरा सुरभि, रईस अहमद अंसारी, शकील नूरी, नत्थूलाल शर्मा, रेहाना परवीन, फईम जावेद, ठाकुरदास, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed