फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Complete Solution Day: Only 16 complaints came but only five were settled

संपूर्ण समाधान दिवस : महज 16 शिकायतें आईं पर पांच ही निपटीं

Sun, 06 Aug 2023 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 06 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Complete Solution Day: Only 16 complaints came but only five were settled
अमरिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में सिर्फ 16 फरियादियों ने ही अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से भी पांच का ही मौके पर ही निस्तारण हो सका। इस दौरान उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने अमरिया कस्बे में मुख्य मार्ग की टूटी सड़क, गहरे गड्ढे जलभराव, गंदगी और कस्बे में घूम रहे दर्जनों छुट्टा पशुओं को लेकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि नेशनल हाईवे से कस्बे में जाने वाले मार्ग पूरी तरह टूटा हुआ है। सरकारी बीज गोदाम के पास गहरे गड्ढे व जल भराव और कस्बे की गलियों में झुंड बनाकर घूम रहे छुट्टा पशुओं द्वारा हो रहे हादसों से बचाव आदि मांगें की गई हैं। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतें संबंधित अधिकारियों को सौंप कर जल्द से जल्द गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बीसलपुर। तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी सचिन राजपूत के अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आई २२ में से केवल दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो पाया। उपजिलाधिकारी ने शेष शिकायतें गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण का निर्देश करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। समाधान दिवस का संचालन तहसीलदार करम सिंह ने किया। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के तहसील और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed