फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Compensation files are also stuck due to change of officers

Pilibhit News: अधिकारी बदलने से भी अटकी है मुआवजे की फाइलें

Fri, 25 Oct 2024 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Compensation files are also stuck due to change of officers
पीलीभीत। बरेली-सितारगंज हाईवे निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के बाद मुआवजा देने पर अधिकारियों के बदलने से भी फर्क पड़ा है। इसकी वजह से किसानों को मुआवजा देने में देरी हो रही है। दो बार एसडीएम, तहसीलदार और लेखपालों में बदलाव हो चुका है। इसकी वजह से नए अधिकारियों और कर्मचारियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अमरिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बरेली-सितारगंज हाईवे प्रकरण में कई ढांचों का अब भी मूल्याकंन नहीं हो पाया है। लगातार हो रहे तबादलों के चलते नवनियुक्त अधिकारियों को फिर से फाइलों का अध्ययन करना पड़ रहा है। वहीं लेखपालों की तैनाती नए सिरे से होने की वजह से भी क्षेत्रों को जानने में समय लग रहा है।
विज्ञापन

कुछ लेखपाल प्रकरण में होने वाली कार्रवाई से भी डर रहे हैं। इसकी वजह से मूल्यांकन करने से पल्ला झाड़ ले रहे हैं। ऐसे में मुआवजे की फाइलें अधर में लटकी हुई हैं। किसान मुआवजे के लिए एसएएलओ के दफ्तर के चक्कर काटने को मजबूर हैं। किसानों को मुआवजे के नाम पर सिर्फ आश्वासन देकर लौटा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में स्टॉफ की कमी भी इस कार्य की प्रगति में बाधा बनी हुई है। ऐसे में शेष किसानों के मुआवजे की फाइल कब तक आगे बढ़ पाएगी इसका जवाब अधिकारियों के पास भी नहीं है।


--एसडीएम अभी नए आए हैं। जल्द ही फाइलों की अध्ययन कर भेजेंगे। इसके बाद मुआवजे की फाइल को आगे भेजा जाएगा।
-विजय वर्धन तोमर, एसएएलओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed