{"_id":"69b1aa4aaaf50acef60e533a","slug":"combine-driver-dies-after-being-hit-by-high-tension-line-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-155284-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कंबाइन चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कंबाइन चालक की मौत
Wed, 11 Mar 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। कंबाइन पर चढ़कर धूल साफ कर रहे कंबाइन चालक गांव गैरतपुर जप्ती निवासी बलराम (22) की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। सीएचसी लाए गए कंबाइन चालक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
घटना बुधवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गांव चंदिया हजारा के समीप की है। मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी कंबाइन स्वामी अकबर ने बताया कि कंबाइन चालक गांव गैरतपुर जप्ती के बलराम को साथ लेकर मंगलवार को गांव चंदिया हजारा के समीप लाही काटने गए थे। लाही काटने के बाद बलराम कंबाइन पर चढ़कर धूल साफ करने लगा।
इसी बीच वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। सीएचसी लाए गए बलराम को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बलराम के पिता दाताराम ने बताया कि वह कई साल से कंबाइन पर काम करता था। चंदिया हजारा के समीप लाही काटने को जाने की जानकारी देकर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकला था। बुधवार को करंट से उसकी मौत की सूचना मिली। बलराम तीन भाइयों और एक बहन में मझला और अविवाहित था। दाताराम ने बताया कि पुत्र के शव का पोस्टमॉर्टम कराने की सूचना हजारा पुलिस को दी गई है।