फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Combine driver assaulted, report filed against five

Pilibhit News: कंबाइन चालक से मारपीट, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 20 Oct 2024 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Combine driver assaulted, report filed against five
बिलसंडा। घर वापस जा रहे कंबाइन चालक और उसके साथी से मारपीट करने पर पुलिस ने पांच के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



जिला शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव भामी निवासी शुभदीप ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी कंबाइन चालक बलजिंदर सिंह के साथ 18 अक्तूबर की रात आठ बजे कंबाइन से कटाई करके वापस घर जा रहा था। रास्ते में नवदिया रामपुर से भीकमपुर नहर रास्ते पर कामता प्रसाद, चतुरी उर्फ मुखिया, जमुना प्रसाद, कोमिल और हीरालाल ने मारपीट की। झगड़े में पैसे और फोन भी कहीं गिर गए।


झगड़ा देख राहगीरों की भीड़ एकत्र होने पर सभी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बेहोशी की हालत में उन्हें सीएचसी में भर्ती किया गया। बाद में उन्हें इलाज के लिए बरेली ले जाया गया। एसओ प्रमेंद्र कुमार ने बताया की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed