{"_id":"674db409895eb82116039154","slug":"coal-depot-can-be-built-at-sherganj-railway-halt-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-126543-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शेरगंज रेलवे हाल्ट पर बनाया जा सकता है कोयला डिपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शेरगंज रेलवे हाल्ट पर बनाया जा सकता है कोयला डिपो
विज्ञापन
अधिकारियों ने पिछले सप्ताह तलाशी थीं संभावनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। रेलवे के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह शेरगंज रेलवे हाल्ट के पास कोयला डिपो बनाने की संभावनाएं तलाशीं। लग रहा है कि शेरगंज रेलवे हाल्ट पर कोयला डिपो बन सकता है।
एक कोयला डिपो बीसलपुर नगर में रेलवे स्टेशन के पास और दूसरा भोपतपुर रेलवे स्टेशन के पास काफी समय से चल रहा है। इन दोनों कोयला डिपो से नगर वासियों को काफी दिक्कत हो रही है। दरअसल डिपो से कोयला उड़कर आसपास के घरों में जाता है। कपड़े भी काले हो जाते हैं। भोजन और पानी में भी मिल जाता है। इधर, भोपतपुर रेलवे स्टेशन के डिपो से कोयला लेकर डंपर बरखेड़ा कस्बे के बीच से गुजरते हैं। इन दोनों कोयला डिपो को हटाने की मांग लंबे समय से चल रही हैं। कई बार धरना-प्रदर्शन भी हो चुका है।
मामला पुलिस और प्रशासन के स्थानीय अधिकारियों के लिए भी मुसीबत का सबब बना हुआ है। जब लोग कोयला डिपो के विरोध में आंदोलन करते हैं तो पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को सब काम छोड़कर मौके पर पहुंचना पड़ता है। पीलीभीत से रेलवे पुलिस फोर्स की जवानों को भी आना पड़ता है।
विज्ञापन
अनुमान लगाया जा रहा है कि इन समस्याओं को लेकर ही रेलवे के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह शेरगंज रेलवे हाल्ट के पास कोयला डिपो बनाने को लेकर जांच की। शेरगंज रेलवे हाल्ट के पास जमीन भी पर्याप्त खाली पड़ी है। शेरगंज रेलवे हाल्ट के पास बनने वाले डिपो से कोयला बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा और बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल मकसूदापुर आसानी से जा सकता है। हालांकि इस बारे में डीआरएम इज्जतनगर के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है।