फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CMO's order, unless there is improvement in the arrival time, salary will not be paid.

Pilibhit News: सीएमओ का फरमान, जब तक आने के समय में नहीं होगा सुधार नहीं मिलेगा वेतन

Wed, 15 May 2024 04:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
CMO's order, unless there is improvement in the arrival time, salary will not be paid.
पीलीभीत। पीएचसी पर आयोजित जन आरोग्य मेले की पड़ताल के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों के समय से नहीं आने की बात सामने आई। वहीं डीएम को भी माधोटांडा में चिकित्सक नहीं मिले। इस पर सीएमओ ने सख्ती अपनाते हुए ऐसे लोगों को नोटिस जारी किया है। कहा है कि सुधार न होने तक वेतन अवरुद्ध रहेगा।
विज्ञापन

रविवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने माधोटांडा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया था। यहां पर तैनात चिकित्सक डॉ. राकेश मौजूद नहीं थे। फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार ने चिकित्सक के अवकाश पर जाने की बात कही थी। उनके अवकाश पर जाने के बाद दो अन्य चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई थी। वह भी मौके पर नहीं मिले थे।
विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण के अलावा अमर उजाला ने भी जन आरोग्य मेले को लेकर पड़ताल की थी। इसमें गजरौला पीएचसी पर तैनात चिकित्सक डॉ. निशा साना पौने 11 बजे तक नहीं आईं थी। गांधीनगर पीएचसी में भी चिकित्सक और फार्मासिस्ट सवा दस बजे आए थे। वहीं सुहास और पंडरी में चिकित्सक मौजूद मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही का मामला सामने आने के बाद अब सीएमओ ने इन सभी चिकित्सकों को नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि जब तक वे समय से आना आरंभ नहीं करेंगे तब तक वेतन अवरुद्ध रहेगा। वहीं माधोटांडा में रोस्टर के अनुसार लगाए गए चिकित्सक के न आने पर जवाब मांगा जाएगा।
सीएमओ डॉ.आलोक कुमार ने बताया सभी को नोटिस जारी किया गया है। गजरौला पीएचसी की चिकित्सक पर भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed