फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CMO sent a proposal to build a women's hospital

Pilibhit News: सीएमओ ने भेजा महिला अस्पताल बनाने का प्रस्ताव

Fri, 25 Jul 2025 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 25 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
CMO sent a proposal to build a women's hospital
बीसलपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी ने नगर में राजकीय महिला अस्पताल बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इससे महिला अस्पताल बनने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

नगर में राजकीय महिला अस्पताल वर्ष 2000 तक विधिवत रूप से चलता रहा। अस्पताल का भवन पूरी तरह से जर्जर हो गया। स्वास्थ्य विभाग के तत्कालीन अधिकारियों ने जर्जर भवन को सही कराने या फिर उसके स्थान पर नया भवन बनवाने के बजाय अस्पताल का संचालन ही बंद कर दिया था। महिला अस्पताल के स्टाफ को पड़ोस में ही चल रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थानांतरित कर दिया था।

महिला अस्पताल का सामान भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवा दिया गया। इसके बाद से अब तक नगर में राजकीय महिला अस्पताल नहीं बनवाया गया। इससे महिला मरीजों को दिक्कत होने लगी। मामला संज्ञान में आने पर केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को इस संबंध में पत्र भेजा था। स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार को महिला अस्पताल शुरू कराए जाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने पिछले माह लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से राजकीय महिला अस्पताल के जर्जर भवन का मूल्यांकन भी कराया और शासन को प्रस्ताव भेजकर नया राजकीय महिला अस्पताल बनाए जाने की संस्तुति की है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि शासन से हरी झंडी मिलते ही नया राजकीय महिला अस्पताल बनवाए जाने के संबंध में प्रभावी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed