फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CMO gave notice to the suspended clerk for not responding to the chargesheet

आरोपपत्र का जवाब न देने पर सीएमओ ने निलंबित लिपिक को दिया नोटिस

Sun, 27 Mar 2022 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
CMO gave notice to the suspended clerk for not responding to the chargesheet
पीलीभीत। शासन से भेजे गए आरोपपत्र का जवाब न देने पर सीएमओ ने निलंबित लिपिक हीरेश सरन को नोटिस जारी कर पांच दिन में जवाब तलब किया है। दो दिन पहले निलंबित होने के बावजूद सीएमओ कार्यालय में बैठने पर लिपिक को वहां से निकाला गया था।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के लिपिक कुंवर हीरेश सरन सक्सेना को फर्जी दस्तावेजों से नौकरी हासिल करने के मामले में पिछले साल तीस दिसंबर को निलंबित करते हुए ऐडी हेल्थ बरेली ऑफिस से संबद्ध कर दिया गया था। शासनस्तर से चल रही जांच में लिपिक पर आरोप सही साबित हुए। जांच अधिकारी अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा लखनऊ डॉ. एससी सिंह ने आरोपपत्र तालीम कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

आरोपपत्र 24 जनवरी को बरेली ऐडी हेल्थ ऑफिस भेजा गया, लेकिन लिपिक ने वहां भी प्राप्त नहीं किया। दस मार्च को फिर पत्र भेजा गया लेकिन लिपिक ने आरोपपत्र नहीं लिया। 17 फरवरी को डाक द्वारा और फिर उसके बाद 26 फरवरी और 28 फरवरी को स्वास्थ्य विभाग की टीम लिपिक के घर पर नोटिस चस्पा करने गई लेकिन टीम को नोटिस चस्पा नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वह लगातार सीएमओ कार्यालय आ-जा रहा था। शुक्रवार को वह पुराने सीएमओ कार्यालय के स्टोर रूम में बैठा था। सीएमओ खुद मौके पर गए और लिपिक को बाहर निकाला। अब सीएमओ ने उसे कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पांच दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed