फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Motorcyclist dies in road accident; brother in critical condition.

Pilibhit News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, भाई की हालत गंभीर

Mon, 31 Aug 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies in road accident; brother in critical condition.
मृतक पीतम राम
जहानाबाद। बाजार से सब्जी लेकर बाइक से घर लौट रहे चचेरे भाइयों को हरिद्वार नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से रेफर कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव भौना हुसैन नगर निवासी पीतम राम (45) पुत्र राम दयाल रविवार रात करीब आठ बजे अपने तहेरे भाई सर्वेश (30) पुत्र टीका राम के साथ बारात बोझ निसरा में लगने वाली बाजार से सब्जी लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। हरिद्वार नेशनल हाईवे पर निसरा राइस मिल के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने पीतम राम को मृत घोषित कर दिया। सर्वेश की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीतम राम की पत्नी का काफी समय पहले निधन हो चुका है। उनके तीन बेटे हैं। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि तहरीर पर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को वाहन ट्रेस करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद

मृतक पीतम राम

मृतक पीतम राम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed