फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Young man was dragged into house and beaten then strangled to death

यूपी: युवक को घर में खींचकर पीटा, फिर गला घोंटकर मार डाला, बचाने पहुंचीं परिवार की महिलाओं को पीटा

Mon, 31 Aug 2026 10:03 AM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बरखेड़ा (पीलीभीत)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरखेड़ा (पीलीभीत) Published by: Akash Dubey Updated Mon, 31 Aug 2026 10:03 AM IST
सार

रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में शनिवार रात संजय कुमार उर्फ छोटेलाल की पीटकर और गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी वीरपाल समेत पांच को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Young man was dragged into house and beaten then strangled to death
युवक को मार डाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिसईया गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद शनिवार रात संजय कुमार उर्फ छोटेलाल (38) को एक मकान में खींचने के बाद पीटकर और गला घोंटकर मार दिया गया। काफी देर चले झगड़े के दौरान वहां साथ पहुंचीं परिवार की दो बच्चियों को भी पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने नामजद मुख्य आरोपी वीरपाल समेत पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

करोड़ चौकी क्षेत्र के सिसईया गांव की उमा देवी ने बताया कि करीब आठ बजे उनके पति संजय बाइक से पौटाकला बाजार से घर लौट रहे थे। गांव में रास्ते में कन्हई लाल के घर के सामने पहुंचने पर वीरपाल से कहासुनी हो गई। वीरपाल के साथ ही संजय भी उत्तराखंड में मजदूर ले जाकर काम कराते थे। मजदूरी के रुपये को लेकर ही दोनों के बीच विवाद था। वीरपाल और उसके परिवार के लोगों ने संजय को घर में खींच लिया। लात-घूंसों से पीटते हुए संजय की बाइक अपने कब्जे में ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह खुद को छुड़ाकर घर पहुंचे संजय ने घर पर जानकारी दी। उस समय घर में कोई पुरुष न होने पर वह बाइक लेने परिवार की महिलाओं के साथ वह दोबारा वीरपाल के घर पहुंचे। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने दोबारा संजय कुमार को घर में खींच लिया और पीटते हुए गमछे से गला कस दिया।

विज्ञापन

बचाने का प्रयास करने पर साथ आईं पत्नी उमा, भतीजी शालिनी व रेखा और पुत्री दीक्षा को भी पीटा। इससे रेखा और दीक्षा घायल हो गईं। किसी तरह संजय को छुड़ाने के बाद महिलाएं उन्हें जिला अस्पताल लेकर भागीं। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। पत्नी उमा देवी की तहरीर पर वीरपाल के साथ ही कन्हई लाल, विलासो देवी, मंजू व रोहित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट की गई है।

संजय और वीरपाल के बीच रुपये को लेकर विवाद में हत्या की बात सामने आई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हो गई है। पांचों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। - राहुल पांडेय, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed