फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CM Yogi will visit flood affected Pilibhit

पीलीभीत में बाढ़ से हाहाकार: प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे सीएम योगी, तैयारियों में जुटे जिले के अफसर

Tue, 09 Jul 2024 04:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Jul 2024 04:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित पीलीभीत जिले का दौरा कर सकते हैं। उनके संभावित दौरे को लेकर अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम और एसपी ने सोमवार को पूरनपुर के रामलीला मैदान का जायजा लिया।  

विज्ञापन
CM Yogi will visit flood affected Pilibhit
पीलीभीत का दौरा कर सकते हैं सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में बारिश के बाद देवहा और शारदा नदियां उफान पर बह रही हैं। शहर से लेकर देहात तक बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। गांव-घरों में पानी भर गया है। राहत और बचाव कार्य में एनडीआरएफ और वायुसेना की मदद ली गई है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर सकते हैं। इसको लेकर अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर डीएम संजय कुमार सिंह और एसपी अविनाश पांडे मंगलवार को पूरनपुर के रामलीला मैदान का जायजा लेने पहुंचे। यहां पर हेलीपैड बनाया जाएगा। माना जा रहा है कि रामलीला मैदान में ही मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर उतरेगा। यहीं से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में बिगड़े हालात 
शारदा नदी के बाद सोमवार रात नानक सागर से पानी छोड़ने से खकरा और देवहा नदी भी उफना गई। बाढ़ से शहर के अधिकांश इलाकों के हालत बिगड़ गए। रातभर तेजी से जलस्तर बढ़ा। दहशत के बीच लोगों ने रात जागकर काटी। मंगलवार सुबह बाढ़ से सड़कों से लेकर घरों तक पांच फीट तक पानी घुस गया। जरूरी सामान समेत लोग छतों पर चढ़ गए। पूरनपुर क्षेत्र में शारदा नदी की बाढ़ में फंसे लोगों को वायुसेना ने एयरलिफ्ट कर सुरक्षित निकाला। वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से किए गए इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। 

वायुसेना के जवानों ने किया एयरलिफ्ट 
पूरनपुर के चंदिया हजारा क्षेत्र में शारदा की बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर पहुंचे। एयरलिफ्ट कर कई लोगों को सुरक्षित निकाला गया। वहीं, कलीनगर क्षेत्र में पानी कम होने से राहत मिली है। बाढ़ की चपेट में आए अधिकांश इलाकों में खाने पीने का संकट आ गया है। शारदा नदी के किनारे बसे गांवों के लोग खाने के लिए तरस रहे हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया ने बताया कि जिले के करीब 35 गांव बाढ़ की चपेट में आए हैं। जिले भर में मंगलवार को पानी के बीच फंसे करीब दो सौ लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed