Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CM Yogi to visit Pilibhit tomorrow attend the Shri Ram Katha Mahotsav

सीएम योगी का पीलीभीत दौरा आज: रामकथा महोत्सव में होंगे शामिल, 1600 पुलिसकर्मी और पीएसी तैनात

Tue, 03 Nov 2026 10:29 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 03 Nov 2026 10:29 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पीलीभीत जिले के नूरानपुर स्थित श्री शंकर मंदिर में दर्शन-पूजन कर श्रीराम कथा महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के कार्यक्रम अनुसार, वह करीब डेढ़ घंटे जिले में रहेंगे। दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन सोमवार को तैयारियों में जुटा रहा। 

विज्ञापन
CM Yogi to visit Pilibhit tomorrow attend the Shri Ram Katha Mahotsav
अफसरों ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बीसलपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम नूरानपुर आएंगे। यहां वह श्री शंकर मंदिर में दर्शन-पूजन करने के साथ श्रीराम कथा महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट है। कार्यक्रम स्थल से लेकर हेलीपैड और आसपास के संपर्क मार्गों तक सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में नौ जिलों की पुलिस के करीब 1600 जवानों के साथ पीएसी की एक कंपनी तैनात की गई है। 

विज्ञापन


सोमवार को बरेली मंडलायुक्त शंभू कुमार और डीआईजी अजय कुमार साहनी ने जिलाधिकारी आलोक कुमार और एसपी सुकीर्ति माधव के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के मुताबिक योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे लखनऊ स्थित पांच कालिदास मार्ग से कार द्वारा ला मार्टीनियर कॉलेज ग्राउंड के लिए रवाना होंगे। सुबह 11:05 बजे राजकीय  हेलिकॉप्टर से पीलीभीत के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर 12:05 बजे उनका हेलिकॉप्टर नूरानपुर स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से वह कार द्वारा लगभग पांच मिनट में श्री शंकर मंदिर पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


नौ जिलों की पुलिस के हवाले रहेगी मुख्यमंत्री की सुरक्षा 
मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पीलीभीत समेत नौ जिलों की पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी गई है। करीब 1600 पुलिसकर्मियों के साथ पीएसी की एक कंपनी तैनात रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था में चार अपर पुलिस अधीक्षक, 16 डिप्टी एसपी, 42 थाना प्रभारी, 144 उपनिरीक्षक, 38 महिला उपनिरीक्षक, 707 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल, 124 महिला कांस्टेबल तथा 65 यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पीलीभीत के अलावा बदायूं, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, रामपुर और बिजनौर समेत नौ जिलों से पुलिस बल बुलाया गया है। कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और आसपास के संपर्क मार्गों को अलग-अलग जोन और सेक्टर में बांटकर सुरक्षा का खाका तैयार किया गया है। प्रत्येक प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री के काफिले के आवागमन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्रेन और दमकल की गाड़ियों को भी मुस्तैद रखा जाएगा।

तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप 
मंडलायुक्त और डीआईजी ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के आगमन और कार्यक्रम के दौरान किसी भी स्तर पर अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। हेलीपैड से मंदिर और कथा स्थल तक साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, सुरक्षा, पेयजल और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को लेकर सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

एनएसजी कमांडो ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था के साथ एनएसजी का सुरक्षा घेरा भी रहेगा। एनएसजी कमांडो और सुरक्षा टीम सोमवार को ही पीलीभीत पहुंच गई। टीम ने नूरानपुर स्थित कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर सुरक्षा संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के लिहाज से अलग-अलग प्वाइंट निर्धारित कर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
  •  सुबह 11:00 बजे: पांच कालिदास मार्ग, लखनऊ से कार द्वारा प्रस्थान।
  •  सुबह 11:05 बजे: ला मार्टीनियर कॉलेज ग्राउंड से राजकीय हेिलकॉप्टर द्वारा पीलीभीत के लिए रवाना।
  •  दोपहर 12:05 बजे: नूरानपुर स्थित हेलीपैड पर हेिलकॉप्टर की लैंडिंग।
  •  दोपहर 12:05 से 12:10 बजे: हेलीपैड से कार द्वारा श्री शंकर मंदिर पहुंचेंगे।
  •  दोपहर 12:10 से 12:20 बजे: मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।
  •  दोपहर 12:20 से 12:30 बजे: कथा मंडप पहुंचने की प्रक्रिया।
  •  दोपहर 12:30 से 1:30 बजे: श्रीराम कथा महोत्सव में शामिल होंगे।
  •  दोपहर 1:30 बजे: कार्यक्रम स्थल से हेलीपैड के लिए प्रस्थान।
  •  दोपहर 1:35 बजे: राजकीय हेिलकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed