फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cloudy throughout the day, torrential rain in the evening

Pilibhit News: दिन भर छाए रहे बादल, शाम को हुई मूसलाधार बारिश

Wed, 12 Jul 2023 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 12 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Cloudy throughout the day, torrential rain in the evening
पीलीभीत। बुधवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। शाम को अचानक गड़गड़ाहट के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश से कुछ स्थानों पर पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही तेज बारिश होने की आशंका जताई जा रही थी लेकिन दोपहर में धूप निकल आई। दोपहर बाद हल्की बारिश के बाद मौसम साफ हुआ और तेज धूप का लोगों को सामना करना पड़ा। शाम सात बजते ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जो कि देर रात तक जारी रही। मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया और लोग घरों में कैद होकर रह गए। बारिश से शहर के अशोक कॉलोनी,टनकपुर हाईवे सहित अन्य निचले हिस्से के मोहल्लों में सड़कों पर जलभराव हो गया। नाली चोक होने से पानी का निकास नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed