फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Clouds flowing with drizzle, waiting for rain

Pilibhit News: बूंदाबांदी से बहला रहे बादल, झमाझम बारिश का इंतजार

Tue, 11 Jul 2023 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 11 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Clouds flowing with drizzle, waiting for rain
शहर में आसमान में छाये बादल ।संवाद
पीलीभीत। मानसून आने के बाद अभी तक लोगों को झमाझम बारिश का इंतजार है। अभी तक सिर्फ बूंदाबांदी ही हो रही है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक जिले में अभी तक 160 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि पिछले वर्ष 10 जुलाई तक 80 मिमी बारिश ही हुई थी।
विज्ञापन

पहली जुलाई से जिले में बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। इससे पहले जून में भी बारिश हुई थी, लेकिन इससे किसानों को कोई खास लाभ नहीं हुआ था। मानसून के बाद बारिश तो बढ़ी, पर इसका असर शहर में कम ही दिखाई दे रहा है। इन दिनों मौसम का मिजाज भी लोगों की समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

हल्की बूंदाबांदी के बाद दिन में तेज धूप और फिर बादल होने से उमस से बढ़ जा रही है। मंगलवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई और इसके बाद मौसम साफ हो गया। दोपहर करीब दो बजे धूप ने ऐसा रंग दिखाया कि लोग गर्मी से व्याकुल होने लगे। इसके बाद तीन बजे फिर मौसम पलटा। एकाएक बादल हो गए और हल्की बंदाबांदी शुरू हुई जो कुछ देर बाद रुक गई। शाम तक बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बार अच्छी हो रही बारिश
कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा बारिश ठीक हो रही है। पिछले साल जुलाई के शुरुआती दस दिनों में महज 80 मिमी बारिश हुई थी। इस बार 160 मिमी हो चुकी है। पूरे मानसून सत्र मेंं करीब 800 मिमी बारिश होनी चाहिए। अभी बारिश होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed