फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cleaning workers will be present at workplace during festivals, special campaign will run

Pilibhit News: त्योहारों पर कार्यस्थल पर मौजूद रहेंगे सफाई कर्मी, विशेष अभियान चलेगा

Wed, 30 Aug 2023 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 30 Aug 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Cleaning workers will be present at workplace during festivals, special campaign will run
पीलीभीत। त्योहारोंं पर विशेष साफ-सफाई के मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला पंचायतराज अधिकारी ने सभी सफाई कर्मियों को तैनाती स्थल पर मौजूद रहने का आदेश दिया है। पर्वों पर गांवों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। कीटनाशक का छिड़काव भी किया जाएगा।
विज्ञापन

समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत को जारी पत्र में कहा गया है कि त्योहारों के महीने में जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में गंदे पानी का उचित प्रबंधन तथा जल भराव से निपटने की पूरी तैयारी की जाए। पत्र में कहा गया है कि सभी अपने-अपने विकासखंड की ग्राम पंचायत के गांव, मोहल्लों और टोलों में सफाई कर्मचारी या फिर अन्य माध्यम से रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी के त्योहार से पूर्व विशेष सफाई अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही कहा गया है कि निरीक्षण के समय गंदे पानी का उचित प्रबंधन, जल भराव, दवा का छिड़काव और साफ सफाई की औचक निरीक्षण व्यवस्था ठीक नहीं मिलती है, तो संबंधित सफाई कर्मी, ग्राम प्रधान, सचिव और जिम्मेदार के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया साफ सफाई को लेकर सभी एडीओ पंचायत को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। औचक निरीक्षण के लिए जिला स्तर से एक टीम का गठन भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed