फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cleaners sitting on dharna for not getting honorarium for two months

Pilibhit News: दो माह से मानदेय न मिलने पर धरने पर बैठे सफाईकर्मी

Sun, 06 Aug 2023 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 06 Aug 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Cleaners sitting on dharna for not getting honorarium for two months
जहानाबाद में बिरोध जताते सफाई कर्मी । संवाद
जहानाबाद। दो माह से मानदेय न मिलने से खफा नगर पंचायत के सफाई कर्मियों का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। सफाई कर्मियों ने झाड़ू गेट पर खड़ी कर परिसर में धरना शुरू कर दिया। इस दौरान समस्या को लेकर अधिशासी अधिकारी और नगर पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन भी दिया गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है उनको दो माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण उनके बच्चे भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। वहीं ठेका मजदूरों का कहना है कि जब वेतन बार बार मांगा जाता है तो अधिशासी अधिकारी उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी देते है। सफाई कर्मियों ने कहा कि जब तक मानदेय नहीं दिया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरना देने वालों में राजपाल, प्रभु चरण, आकाश, राजेश कुमार, विकास बाबू, कौसर अली, सुरेश कुमार, रमेश, विशाल, नरेश, रवि कुमार मीणा, जैतून, रामबेटी,सुमन, जया तारावती, नन्ही, रामकृष्ण, सोनू, अनिल कपूर, जितेंद्र कुमार, सौरभ, चेतन कुमार आदि सफाई कर्मी मौजूद रहे। इधर धरना की जानकारी पर ईओ ने मौके पर जाकर सभी को आश्वासन दिया। इसे बाद धरना समाप्त करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed