{"_id":"696e9fec0bf1e630880d0742","slug":"clean-survey-team-will-come-after-republic-day-pilibhit-news-c-4-vns1074-809997-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गणतंत्र दिवस के बाद आएगी स्वच्छ सर्वेक्षण टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गणतंत्र दिवस के बाद आएगी स्वच्छ सर्वेक्षण टीम
Tue, 20 Jan 2026 02:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्वच्छता का स्तर परखने के लिए गणतंत्र दिवस के बाद कभी भी केंद्रीय टीम शहर में दस्तक दे सकती है। स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 में नगर निगम ने फाइव स्टार रेटिंग हासिल करने का दावा किया है। इसके लिए सभी वार्डों में तैयारी की जा रही है। अफसर रोज स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। एक वार्ड के अधिकारी दूसरे वार्ड में जाकर सफाई का जायजा ले रहे हैं और हर शाम नगर आयुक्त को रिपोर्ट दे रहे हैं।
नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, केंद्रीय टीम शहर आकर यहां की सड़कों, वार्ड की साफ-सफाई, नालियों, पार्कों, शौचालयों, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की योजनाओं को परखेगी। टीम बिना बताए किसी भी वार्ड में जा सकती है। इसके मद्देनजर शहर के डिवाइडरों को चमकाया जा रहा है। वार्डों में गंदगी मिलने पर सफाई नायकों से स्पष्टीकरण मांग जा रहा है। नगर आयुक्त संजीव मौर्य सुबह-सुबह वार्डों का निरीक्षण कर रहे हैं। कई जगह गंदगी मिलने पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई भी की है।
पांच साल के आंकड़ों की बात करें तो रैंकिंग में काफी उतार-चढ़ाव रहा है। वर्ष 2019 में 117वीं, 2020 में 149वीं, 2021 में 153वीं, 2022 में 137वीं और 2024 में जारी हुई 2023 की रैंकिंग में बरेली को 80वीं रैंकिंग मिली थी। वर्ष 2025 में शहर 20वें पायदान पर आया था। इस बर टॉप 10 में जगह बनाने के लिए नगर निगम की ओर से कवायद जारी है। अधिशासी अभियंता राजीव राठी ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण को देखते हुए तेजी से काम कराए जा रहे हैं। इस बार बेहतर रैंक मिलने की उम्मीद है। संवाद