फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Clean chit to mafia in investigation of illegal mining from river

Pilibhit News: नदी से अवैध खनन की जांच में माफिया को क्लीनचिट

Wed, 05 Jul 2023 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 05 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Clean chit to mafia in investigation of illegal mining from river
पीलीभीत। अवैध खनन रोकने के लिए भले ही शासन की ओर से सख्ती बरती जा रही हो, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते माफिया के हौसले बुलंद हैं। कलीनगर तहसील क्षेत्र में शारदा नदी से अवैध खनन के मामले में उच्च अधिकारियों के आदेश पर जांच की गई, लेकिन तहसील प्रशासन ने इसमें खेल कर खनन माफिया को क्लीनचिट दे दी।
विज्ञापन

कलीनगर तहसील के सीमावर्ती क्षेत्र से शारदा नदी गुजरती है। बरसात के बाद नदी कई जगह रेत छोड़ जाती है। नदी का कुछ भाग टाइगर रिजर्व के अधीन पड़ता है। अवैध खनन से जुड़े लोग क्षेत्रीय वन, पुलिस और राजस्व कर्मियों से मिलकर खनन करते हैं। नदी से साल भर अवैध खनन किया गया। गभिया सहराई के कुछ लोगों ने ट्रैक्टरों से अवैध खनन किया।
विज्ञापन

नदी के किनारे से खनन करने ने गहरे गड्ढे हो गए। इससे कटान का खतरा बढ़ गया। क्षेत्रीय लोगों के अलावा सीमावर्ती क्षेत्र पर नजर रखने वाली खुफिया एजेंसियों ने खनन के पूरे मामले की अफसरों को रिपोर्ट भेजी। मामले को गंभीरता से लेकर अफसरों ने कलीनगर तहसील प्रशासन को जांच के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार ने मौके पर जाकर जांच की। हालांकि जांच में शिकायत की स्थिति को दरकिनार कर धंधेबाजों को क्लीनचिट दे दी गई। नायब तहलीलदार अक्षय यादव ने बताया कि शारदा नदी से अवैध खनन की जांच की गई। इसमें कोई गड़बड़ी न मिलने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed