फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   class three student died by drowning in water filled pit in Pilibhit

Pilibhit News: पानी से भरे गड्ढे में डूबकर कक्षा तीन के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 25 Mar 2023 12:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Mar 2023 12:19 PM IST
सार

गांव दिलावरपुर के बाहर शनिवार की सुबह पानी भरे गड्ढे में डूबकर छात्र की मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
class three student died by drowning in water filled pit in Pilibhit
इसी गड्ढे में डूबकर हुई शिवम की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में ईंट भट्ठे के पास खोदा गया गड्ढा एक मासूम के लिए मौत का सबब बन गया। शनिवार की सुबह पानी से भरे गड्ढे में डूबकर नौ साल के बच्चे की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


घटना पूरनपुर क्षेत्र के गांव दिलावरपुर की है। गांव निवासी पप्पू के नौ वर्षीय पुत्र शिवम की पानी से भरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शिवम गांव के प्राइमरी स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। स्कूल जाने से पहले शनिवार की सुबह वह टहलने गया था, तभी दौरान गड्ढे में गिर गया। 
विज्ञापन


'योगी जी की जय': 'पावर ऑफ बुलडोजर...', यूपी बोर्ड की कॉपियों में लिखीं अजब बातें, पढ़कर परीक्षक भी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


गड्ढे में बारिश का पानी भरा हुआ था, जिसमें डूबकर उसकी मौत हो गई। जानकारी के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। बताया जा रहा है कि ईंट पाथने के लिए गड्ढा खोदा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed