फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   clashes between two groups during cooperative society elections nomination in pilibhit

सहकारी समिति चुनाव: पूरनपुर में नामांकन को लेकर दो पक्षों में पथराव-फायरिंग, तलवारें खिंचीं, 10 घायल

Sun, 19 Mar 2023 02:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Mar 2023 02:11 PM IST
सार

पूरनपुर क्षेत्र के गांव भगवंतापुर में रविवार को सहकारी समिति के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने को लेकर बवाल हो गया। दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। तलवारें भी लहराई गईं। फायरिंग भी हुई।

विज्ञापन
clashes between two groups during cooperative society elections nomination in pilibhit
बवाल के बाद घटनास्थल पर तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव आनंदपुर उर्फ भगवंतापुर में रविवार को किसान सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष पद के नामाकंन को लेकर प्रत्याशियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद के बाद तलवारें लहराई गईं, पथराव और फायरिंग भी हुई। घटना के दौरान भगदड़ मच गई। गांव का बाजार बंद हो गया। दो राहगीरों समेत दोनों पक्षों से 10 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने बमुश्किल भीड़ को हटाया।

विज्ञापन


गांव आनंदपुर उर्फ भगवंतापुर सहकारी समिति में अध्यक्ष पद के लिए गांव निवासी हीरालाल और माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव धुरिया पलिया निवासी मनप्रीत सिंह चुनाव मैदान में थे। हीरालाल ने अपना नामाकंन दाखिल कर दिया। मनप्रीत सिंह का नामाकंन पत्र लेने समिति पहुंचे गांव लोहरपुरा निवासी जयपाल सिंह को समिति परिसर से कुछ लोगों ने जबरिया कार में बैठा लिया और चले गए, जिससे अध्यक्ष पद के लिए दूसरा नामाकंन दाखिल न हो सके। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

लाठी-डंडे लेकर गांव के रास्तों पर खड़े हो गए लोग 

गांव के आने वाले सभी रास्तों पर लोग लाठी, डंडे लेकर खड़े रहे। सुबह करीब 11 बजे समर्थकों के साथ नामाकंन कराने पहुंचे मनप्रीत सिंह को समिति से कुछ दूरी पर रोकने की कोशिश की गई। विवाद पर कुछ लोगों ने तलवारें निकाल लीं। दूसरे पक्ष की ओर से पथराव शुरू कर दिया गया। घटना से समिति से कुछ दूरी पर खड़े लोगों में भगदड़ मच गई। गांव का बाजार बंद हो गया। 

गांव से पूरनपुर जा रहे राहगीर गांव भगवंतापुर निवासी राकेश और गांव गलड़िया खास निवासी कामता प्रसाद की पिटाई कर पीठ पर उल्टी तलवारों से वार कर घायल कर दिया गया। गांव गुलड़िया खास निवासी रामनिवास भी घायल हुआ। उसके हाथ में धारदार हथियार से वार किया गया। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने भीड़ को खदेड़ा। हंगामे के बीच मनप्रीत सिंह ने समिति में पहुंचकर अपना नामाकंन दाखिल किया। 

ये लोग हुए घायल 

पथराव में दूसरे पक्ष के कुलविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, दलवीर सिंह, अमरदीप सिंह, करनदीप सिंह घायल हो गए। माधौटांडा थानाक्षेत्र के गांव कीरतपुर निवासी वलविंदर सिंह, तुलसीपुरी निवासी दलवीर सिंह, अमरदीप सिंह, करनदीप सिंह को सीएचसी लाया गया। गांव लोहरपुरा निवासी गेंदनलाल ने पुलिस को तहरीर देकर पुत्र जयपाल सिंह के अपहरण का आरोप लगाया। हालांकि दो घंटे बाद जयपाल सहकारी समिति पहुंच गए। 

घायल वलजिंदर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में ग्राम प्रधान समेत अन्य पर पथराव और पिटाई कर घायल करने का आरोप लगाया। बलजिंदर सिंह ने बताया कि अपने पक्ष के प्रत्याशी का नामाकंन दाखिल कराने आया था। दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव, पिटाई कर घायल किया है। पथराव के दो घंटे बाद दुकानें खुली।

नामाकंन में धांधली के आरोप पर किया प्रदर्शन

गांव घाटमपुर सहकारी समिति में उपाध्यक्ष पद के लिए गुरमीत कौर का नामाकंन दाखिल हो चुका था। दोपहर करीब 12 बजे परमजीत सिंह अपना नामाकंन दाखिल कराने पहुंचे। उन्होंने अपना नामाकंन चुनाव अधिकारी को दिया। मेज पर रखे नामाकंन को दूसरे पक्ष के लोगों ने खींचकर फाड़ डाला। विवाद पर पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में नोकझोंक के साथ मारपीट हुई। परमजीत सिंह पक्ष के लोगों ने नामाकंन में धांधली के आरोप पर प्रदर्शन कर चुनाव निरस्त कराने की मांग की। 

सूचना पर पहुंचे सीओ, कोतवाल ने हंगामा कर रहे लोगों को दाखिल नामाकंन को शामिल कराने का आश्वासन दिया। इस पर हंगामा कर रहे लोग शांत हुए। चुनाव अधिकारी राहुल भारती ने बताया कि परमजीत सिंह का नामाकंन निर्धारित समय पर आ गया था। दूसरे पक्ष के लोगों ने मेज से उठाकर उसे फाड़ दिया। इस पर हंगामा व मारपीट हुई। परमजीत सिंह को दूसरा नामाकंन दाखिल करा दिया गया है।

पूरनपुर के थाना निरीक्षक आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि भगवंतापुर में दो पक्षों में पथराव हुआ है, फायरिंग नहीं हुई है। घाटमपुर में एक प्रत्याशी का नामाकंन फाड़ने पर मारपीट हुई है। दोनों मामलों में कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed