फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Waterlogging for three weeks in Railway Under Pass in Pilibhit s Ganganagar

Pilibhit: तीन सप्ताह से भरा है अंडरपास में पानी, यातायात प्रभावित, जलभराव के बीच से गुजर रहे लोग

Thu, 27 Oct 2022 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 27 Oct 2022 12:13 AM IST
सार

सकुटिया जसकरनापुर की प्रधान लडै़ती देवी ने बताया कि छह अक्तूबर से कई दिनों तक हुई भारी बारिश से गांव गंगानगर के पास रेलवे के अंडरपास में पानी भर गया था। जो अब भी भरा हुआ है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Waterlogging for three weeks in Railway Under Pass in Pilibhit s Ganganagar
रेलवे के अंडरपास में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर में विभागीय अनदेखी के चलते गांव गंगानगर के पास रेलवे के अंडरपास में पिछले तीन सप्ताह से पानी भरा हुआ है। इसके चलते यातायात प्रभावित हो रहा है। यहां से गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


सकुटिया जसकरनापुर की प्रधान लडै़ती देवी ने बताया कि छह अक्तूबर से कई दिनों तक हुई भारी बारिश से गांव गंगानगर के पास रेलवे के अंडरपास में पानी भर गया था। जो अब भी भरा हुआ है। इस समय अंडरपास में करीब 15 मीटर की लंबाई में आधा मीटर ऊंचाई में पानी भरा हुआ है। जलभराव के कारण इधर का यातायात प्रभावित हो रहा है। सर्वाधिक दिक्कत बच्चों और महिलाओं को हो रही है।
विज्ञापन


यहां बता दें कि इस अंडरपास से गंगानगर, भोगापुर, सकुटिया, जसकरनापुर, मिघौना और मटैना आदि गांवों के लोगों का आना-जाना है। गांवों के जागरूक लोगों ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर कई बार वार्ता कर इस समस्या के समाधान की मांग उठाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। विभागीय अनदेखी को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त रोष है। विभागीय हीलाहवाली के चलते यह स्थिति भविष्य में कब तक बनी रहेगी, कुछ कहा नहीं जा सकता। डीआरएम इज्जतनगर के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि समस्या का समाधान बहुत जल्द कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed