फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

नौगवां पकड़िया में होगा पिछड़ी जातियों का सर्वे

Sat, 08 Oct 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:36 AM IST
सार

शहर से सटे नौगवां पकड़िया को अलग नगर पंचायत बनाया गया है।नगर के सामान्य कामकाज का संचालन नगर पालिका परिषद पीलीभीत से होता है।अब तक यहां तीन मतदान स्थल और 12 बूथ हैं, जिनकी संख्या और बढ़ सकती है।

विज्ञापन
Civic Amenities

विस्तार

पीलीभीत। निकाय चुनाव करीब है। शहर से सटे नौगवां पकड़िया को अलग नगर पंचायत बनाया गया है। सभी पिछड़ी जातियों का सर्वे कराया जाएगा। उसके बाद तय होगा कि सीट आरक्षित रहेगी या सामान्य। सर्वे कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत नौगवां पकड़िया का गठन 31 मार्च 2019 को चुका है, बावजूद इसके अब तक नगर पंचायत चेयरमैन पद के लिए चुनाव नहीं हुए हैं। अब परिसीमन के बाद यहां 14 वार्ड बनाए गए हैं। पहले वार्डों की संख्या 15 थी। 2015 में यहां 12,846 मतदाता थे जो अब 18 हजार से ज्यादा हैं। 1251 लोगों पर एक वार्ड का गठन किया गया है।
विज्ञापन

नगर के सामान्य कामकाज का संचालन नगर पालिका परिषद पीलीभीत से होता है। अब तक यहां तीन मतदान स्थल और 12 बूथ हैं, जिनकी संख्या और बढ़ सकती है। नई नगर पंचायत के गठन के बाद प्रस्ताव शासन को मंजूरी के लिए भेजा गया है। अब शासन ने यहां पिछड़ी जातियों का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं ताकि परिसीमन के बाकी कार्य पूरे किए जा सकें। एडीएम एफआर राम सिंह गौतम ने बताया कि नौगवां पकड़िया में पिछड़ी जातियों का सर्वे कराया जाएगा। इसके निर्देश जारी किए हैं। जल्द ही टीमें लगाकर सर्वे का कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed