{"_id":"6324d0e53048b279a40b4bea","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4978039140","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 लाख की लागत से बनेंगे जिले में 12 आंगनबाड़ी केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 लाख की लागत से बनेंगे जिले में 12 आंगनबाड़ी केंद्र
सार
90 लाख की लागत से जिले में 12 आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे।जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि किट आते ही बच्चों में वितरित करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विस्तार
पीलीभीत। 90 लाख की लागत से जिले में 12 आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदियत्यनाथ ने शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से इनका शिलान्यास किया। जल्द इनका निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
जिले में अभी 940 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। अब इनकी संख्या बढ़कर 952 हो जाएगी। नए आंगनबाड़ी केंद्र बिलसंडा में प्राथमिक विद्यालय पैतभोजी और प्राथमिक विद्यालय लंबोआ में बनेगा। इसके अलावा बीसलपुर में प्राथमिक विद्यालय सोहरा, प्राथमिक विद्यालय खकूमा रिछौला घासी, बरखेड़ा में प्राथमिक विद्यालय मसीत, प्राथमिक विद्यालय सुहास, मरौरी में प्राथमिक विद्यालय रंपुरिया महोफ, प्राथमिक विद्यालय बेहरी खेड़ा, ललौरीखेड़ा में प्राथमिक विद्यालय ललौरी और प्राथमिक विद्यालय मगरासा, अमरिया में प्राथमिक विद्यालय नवाजा कंजा और पुरनपुर में प्राथमिक विद्यालय खमरिया पट्टी में नए आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे। प्रत्येक आंगनबाड़ी पर पर करीब सात लाख का खर्च आएगा। सभी बारह केंद्रों के लिए 90.24 लाख का बजट रखा गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद चहर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास कर दिया है। जल्द इनका निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
बच्चों को मिलेगी प्री स्कूल किट
आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों को जल्द प्री स्कूल किट दी जाएगी। इसके लिए एजेंसी का चयन कर लिया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि किट आते ही बच्चों में वितरित करा दी जाएगी।