{"_id":"62e1996e1e2e6c3ac97c458b","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly492710395","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांसुरी चौराहे पर अतिक्रमण चिह्नित कर जारी किए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांसुरी चौराहे पर अतिक्रमण चिह्नित कर जारी किए नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत/पूरनपुर। नेशनल हाईवे पर चिह्नीकरण होने के बाद भी अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। बांसुरी चौराहा पर फ्लाईओवर का निर्माण शुरू होना है। इससे पहले तिथि तय कर जल्द अतिक्रमण हटवाया जाएगा। एनएचएआई के सहायक अभियंता ने टीम के साथ बुधवार अतिक्रमण चिह्नित कर नोटिस जारी किए। अतिक्रमण पर क्रॉस के चिह्न लगाए गए।
असम हाईवे पर स्थित बांसुरी चौराहा पर फ्लाईओवर बनना है। इसके लिए धनराशि स्वीकृत हो गई है। इसके अलावा असम हाईवे पर नगर से 10 किलोमीटर दूर हरदोई ब्रांच नहर पर जर्जर पुल की जगह नया पुल बनाया जाएगा। इसकी भी स्वीकृति मिल चुकी है। एई दिलीप कुमार ने बताया कि अगले महीने के पहले हफ्ते में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इससे पहले अवैध कब्जे हटाने के लिए प्रक्रिया तेज करने की जरूरत है। उन्होंने बुधवार को टीम के साथ पीलीभीत शहर के बांसुरी चौराहे पर पहुंचकर अतिक्रमण चिह्नित किया। क्रॉस के चिह्न लगाए। एई ने बताया कि बुधवार को चौराहा के समीप के आठ अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया है। नोटिस में शीघ्र ही अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है। अतिक्रमण न हटने पर बुलडोजर चलवाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को बरेली मुख्यालय पर अचानक बैठक की सूचना मिलने पर लौटना पड़ा। शीघ्र ही फिर पीलीभीत के बांसुरी चौराहा पहुंचकर अन्य अतिक्रमण को चिह्नित कराकर नोटिस दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पूरनपुर में खुटार और बंडा चौराहा के समीप अतिक्रमण करने वाले 25 लोगों को नोटिस दिए गए थे। इसमें से अधिकांश लोगों ने अपना अतिक्रमण हटा लिया। बुधवार को पूरनपुर एसडीएम और तहसीलदार से मिलकर अतिक्रमण हटवाने की तिथि तय करने को मंत्रणा की गई। शीघ्र ही अभियान चलाकर पूरनपुर में अतिक्रमण हटवाया जाएगा।