फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की, दिए निर्देश

Mon, 11 Oct 2021 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते एसपी दिनेश कुमार। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। एसपी दिनेश कुमार पी ने आगामी त्यौहारों को लेकर जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित सभागार में आगामी त्यौहारों (रामनवमी, विजयदशमी, बारावफात) आदि के दृष्टिगत जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने एवं विशेष सतर्कता बरतने हेतु पुलिस अधिकारीगण/थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर कानून-व्यवस्था संबंधी दिशा-निर्देश दिए। एसपी में निर्देश देते हुए कहा कि आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाए तथा शांति समितियों के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर प्रत्येक स्तर पर बैठक कर ली जाए। समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों द्वारा स्थानीय धर्मगुरुओं/ग्रंथियों की सूची बनाकर उनसे वार्ता की जाए। वीट प्रणाली को सुदृण करते हुए प्रमुख मार्गों/स्थानों पर प्रभावी पुलिस पैट्रोलिंग की व्यवस्था की जाए। महत्वपूर्ण सूचनाओं को एकत्रित करने हुए अभिसूचना तंत्र को सतर्क दृष्टि बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। सभी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी दंगा निरोधी उपकरणों के साथ लगाई जाए। पूर्व से ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया जाए जिससे आम जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। कोविड-19 के दृष्टिगत समय-समय पर भारत सरकार/उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्गत निर्देशों का अनुपालन कराना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed